पिता की गोद में क्यूट लग रही हैं Shehnaaz Gill, बचपन की फोटो से जीत लिया लाखों फैंस का दिल
मुंबई। सोशल मीडिया पर करोड़ों दिलों की धड़कन और लोगों के बीच राज करने वाली शहनाज गिल एक बार फिर से वायरल हो गई हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी खूबसूरत फोटोज व क्यूट वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। शहनाज के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और लाइक्स कर रहे हैं। वैसे शहनाज ने जिन फोटोज को शेयर किया है, उससे उनको आसानी से कोई नहीं पहचान सकता है।

क्यूट लग रही हैं शहनाज गिल
क्यूट सी दिख रहीं शहनाज गिल को देखकर कोई भी खुश हो जाएगा। इस फोटो में शहनाज काफी गोलू-मोलू सी नजर आ रही हैं। शहनाज गिल की यह तस्वीर बिग बॉस के 13वें सीजन के दौरान आई थी।

स्कूल गर्ल की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं शहनाज
स्कूल गर्ल के अंदाज में भी शहनाज खूबसूरत लग रही हैं। कभी हिम्मत न हारने वाला उनका अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है।

इस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया
इस तस्वीर को शहनाज ने कुछ हफ्ते पूर्व ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शहनाज की इस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया था।

इस तस्वीर को देखकर कोई भी हो सकता है इमोशनल
शहनाज की इस तस्वीर को देखकर कोई भी इमोशनल हो सकता है। इस फोटो में शहनाज रोती हुई नजर आ रही हैं।

पिता की गोद में नजर आ रही हैं शहनाज
बता दें कि शहनाज गिल की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शहनाज अपने पिता संतोख सिंह सुख (की गोद में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications