अपनी हॉटनेस से शहनाज गिल ने बढ़ाया रेगिस्तान का पारा, गाने में फैंस के लिए छिपा है एक और शानदार सरप्राइज

हाल ही में शहनाज गिल का एक गाना रिलीज हुआ है। गाने में खुद शहनाज गिल ने अपनी आवाज भी दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस की अदाएं फैंस का दिल हार रही हैं।

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Gani Syaani: इस बात में कोई शक नहीं है कि शहनाज गिल फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शहनाज अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। एक्ट्रेस के हर एक अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन शहनाज भी अपने फैंस को कभी निरास नहीं करतीं। हाल ही में अपने फैंस को शहनाज ने शानदार सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना नया गाना 'गनी सयानी' शेयर किया। एक्ट्रेस का ये गाना एमसी स्क्वायर के साथ आया है। ज्यादातकर रेगिस्तान के हिस्सों में फिल्माया गया ये गाना काफी शानदार है और शहनाज ने भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहनाज के साथ-साथ एमसी स्क्वायर को भी आवाज, लुक और वाइब के लिए फैंस की जमकर तारीफ मिल रही है।

गनी सयानी में शहनाज अलग-अलग लुक में कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। लगभग तीन मिनट का ये गाना रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी में पानी ढूंढने के साथ शुरु होता है। इसके बाद शहनाज गिल आकर सिंगर को पानी पिलाती हैं। फिर एमसी स्क्वायर को शहनाज के पीछे जाते हुए दिखाया जाता है और यहीं से सारी कहानी शुरू होती है। इसके बाद शानदार इंडोर सेटिंग में शहनाज गिल का जबरदस्त डांस देखने को मिलता है।

गनी सयानी वीडियो में शहनाज ने हरियाणवी लहजे में रैप किया और बैकग्राउंड में डांसर्स के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया। शहनाज का हर लुक फैंस के दिलों पर वार कर रहा है। डांस करते हुए शहनाज बेहद खूबसूरत दिखीं और उन्होंने लाल रंग की ड्रेस के साथ घुटने तक के काले बूट पहने। इस गाने को शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर ने गाया है।

यूट्यूब पर गनी सयानी पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा कि शहनाज का हरियाणवी लहजा कितनी सटीक है। इसके साथ ही फैन ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया। एक अन्य यूजर ने कहा कि एमसी स्क्वायर और शहनाज गिल को बहुत सारा प्यार। एक अन्य ने लिखा के डिस्क्लेमर, ये गाना बेहद एडिक्टिव है। एक ने इसे रोंगटे खड़े करने वाला बताया।

बताते चलें कि शहनाज गिल ने हाल ही में अपना सेलिब्रिटी चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल लॉन्च किया। वे जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और इसमें वेंकटेश दुग्गाबती, पलक तिवारी और पूजा हेगड़े भी हैं। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें: 'ये सिर्फ राखी ही कर सकती है...' शहनाज को देखते ही गोद में उठाया, राखी सावंत का अंदाज देख लोगों ने बोली ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+