'ये सिर्फ राखी ही कर सकती है...' शहनाज को देखते ही गोद में उठाया, राखी सावंत का अंदाज देख लोगों ने बोली ये बात

हाल ही में शहनाज गिल एक अवॉर्ड शो में दिखीं। इस दौरान राखी सावंत भी नजर आईं। राखी ने शहनाज को गले लगाने के बाद गोद में उठा लिया और अब दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Shehnaaz Gill and Rakhi Sawant: शहनाज गिल फैंस की फेवरेट हैं और एक्ट्रेस की हर उपलब्धि उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस को दुबई में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस शो में बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के और भी सितारों ने शिरकत की। शहनाज गिल ने खुद को मिले सम्मान का क्रेडिट उनकी जिंदगी के सबसे खास इंसान रहे सिद्धार्थ शुक्ला को दिया। शहनाज की बातें सुनकर फैंस की भी आंखें भर आईं। इस दौरान इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी नजर आईं। शहनाज गिल को देखकर राखी उनकी तरफ बढ़ीं और देखते ही देखते राखी ने शहनाज को गोद में उठा लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस राखी और शहनाज को साथ में देखकर सरप्राइज हो रहे हैं और खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

अवॉर्ड से सम्मानित हुईं शहनाज

अवॉर्ड से सम्मानित हुईं शहनाज

हाल ही में शहनाज गिल को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस इंडस्ट्री के और भी सितारे शो में मौजूद रहे। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी अवॉर्ड शो में नजर आईं। शहनाज गिल शो में छाई रहीं। शो से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत शहनाज को गले लगाती हुईं नजर आ रही हैं।

राखी ने गोद में उठा लिया

राखी ने गोद में उठा लिया

शहनाज गिल बैठी हुई थीं। राखी सावंत शहनाज को देखकर उनकी तरफ बढ़ती हैं और उन्हें जोर से गले लगा लेती हैं। इसके बाद राखी शहनाज गिल को गोद में उठाती हैं, तो शहनाज भी शॉक हो जाती हैं। ये वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ को याद कर हुईं भावुक

सिद्धार्थ को याद कर हुईं भावुक

शो से शहनाज का एक और वीडियो जबरदस्त चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी जीत का क्रेडिट ना तो अपनी टीम और ना ही फैमिली, बल्कि उनकी जिंदगी के सबसे अहम इंसान सिद्धार्थ शुक्ला को देती दिख रही हैं। शहनाज गिल को सिद्धार्थ की याद आ गई और उन्होंने फैंस को भावुक कर दिया। एक्ट्रेस का ये वीडियो भी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बेहद सुंदर लग रही थीं शहनाज

बताते चलें कि अवॉर्ड शो में शहनाज गिल काफी सुंदर लग रही थीं। कैमरे के सामने एक्ट्रेस ने किलर पोज दिए। लुक की बात करें, तो उन्होंने ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर और डीप नेक गाउन पहना हुआ था। एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही थीं और उनका लुक देखकर एक बार फिर फैंस अपना दिल हार बैठे।

तगड़ी है पॉपुलैरिटी

तगड़ी है पॉपुलैरिटी

शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी आज किसी बड़ी और जानी-मानी एक्ट्रेस से कम नहीं है। एक्ट्रेस को बिग बॉस से तगड़ी पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं उस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी खूब फेमस हुई थी। शहनाज ने खुद को रियल रखकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। क्यूट और नटखट अंदाज से शहनाज ने लाखों फैंस का दिल जीता था।

सलमान की फिल्म से होगी एंट्री

सलमान की फिल्म से होगी एंट्री

अब शहनाज बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। एक्ट्रेस अपना बॉलीवुड डेब्यू ही इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म से कर रही हैं। जल्द ही शहनाज सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। वहीं फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। आज शहनाज गिल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस को एक्ट्रेस के किसी भी अपडेट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+