शेफाली जरीवाला के पापा सतीश जरीवाला की हुई ऐसी हालत, दामाद पराग ने ऐसे संभाला, Video में दिखा कुछ ऐसा

Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। शेफाली ने गत 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। खबर है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई है।

42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 42 साल की शेफाली जरीवाला गत 27 जून को घर में पूजा होने के चलते सारा भूखी थीं। दरअसल खाली पेट उन्होंने कुछ खास हेवी डोज दवाइयों का सेवन कर लिया था। ये दवाइयां उनके एंटी एजिंग ट्रीटमेंट से जुड़ी हुई थीं।

Shefali Jariwala

एंटी एजिंग की दवाइयां ले रही थीं शेफाली जरीवाला

ऐसे में कहा जा रहा है कि इन दवाइयों के साइड इफेक्ट के चलते ही शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट आया था। शेफाली अपने घर पर ही बेहोश हो गई थीं। उमका बीपी काफी लो हो गया था। उनकी हालत बिगड़ते देख पति पराग त्यागी अपनो 2 दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें नजदीक के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया था।

शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट का आयोजन

वहीं शेफाली जरीवाला की मौत के बाद अब उनकी याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस प्रेयर मीट में शेफाली के परिवार वालों से लेकर उनके करीबी दोस्त, सेलेब्स दोस्त और कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस प्रार्थना सभा में शेफाली के पिता सतीश जरीवाला काफी इमोशनल हो गए थे और फूट-फूट कर रोने लगे थे।

शेफाली जरीवाला के पिता सतीश जरीवाला हो गए थे इमोशनल

-शेफाली जरीवाला के प्रेयर मीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेफाली के पिता सतीश जरीवाला को अपनी दिवंगत बेटी को याद करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है। वहीं शेफाली के पति पराग त्यागी अपने ससुर को संभालते नजर आ रहे हैं। पराग त्यागी इस मौके पर अपने ससुर को पकड़कर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

-शेफाली जरीवाला के फैन पेज के अनुसार, एक्ट्रेस की प्रार्थना सभा के कार्ड में लिखा था- कुछ सितारे इतने चमकीले होते हैं कि कभी फीके नहीं पड़ते, उनके चले जाने के बाद भी उनकी रोशनी बनी रहती है।

-जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये पता चला है कि उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं थी। हालांकि आधिकारिक निष्कर्षों का अभी तक सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार शेफाली के परिवार वाले उनकी मौत से परेशान हैं और अब सबकी नजर विसरा रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

मौत की रात ली थी IV ड्रिप

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था- पराग त्यागी ने कहा कि उनकी नब्ज अभी भी चल रही थी, उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं और शरीर निढाल हो गया था।

पूजा घई ने बताया था- पराग को एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ जरूर है और वो उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन जाहिर तौर पर जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो वो पहले ही मर चुकी थीं। पूजा ने आगे बताया कि शेफाली अक्सर विटामिन सी की IV ड्रिप लेती थी और मौत से कुछ देर पहले भी उन्होंने एक ड्रिप ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+