Shefali Jariwala Caste: 'कांटा लगा गर्ल' की क्या थी जाति? कौन सा धर्म करती थीं फॉलो? सच में हुआ Black Magic?
Shefali Jariwala Caste: 27 जून 2025 की रात को बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया था। महज 42 साल की उम्र में उनका यूं दुनिया से चले जाना न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा बन गया।
शेफाली जरीवाला को 'कांटा लगा' से मिली थी पॉपुलैरिटी
शेफाली जरीवाला ने सिर्फ 19 साल की उम्र में सुपरहिट गाने 'कांटा लगा' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी और देखते ही देखते वह हर घर में पहचानी जाने लगी थीं। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट चुके हैं।

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की शादी
आपको बता दें कि पराग त्यागी ने साल 2014 में शेफाली जरीवाला से शादी की थी। पत्नी को खोने के बाद पराग ने अपनी जिंदगी पूरी तरह शेफाली की यादों और उनके अधूरे सपनों को समर्पित कर दी है। उन्होंने यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट की शुरुआत भी इसी मकसद से की है।
शेफाली जरीवाला की मौत पर चौंकाने वाला दावा
इसी बीच पराग त्यागी ने शेफाली की मौत को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पराग त्यागी ने दावा किया है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला पर काला जादू किया गया था।
शेफाली जरीवाला पर सच में हुआ था काला जादू?
-पराग त्यागी ने साफ कहा है- बहुत लोग इन बातों पर भरोसा नहीं करते लेकिन मैं करता हूं। जहां भगवान हैं, वहां शैतान भी हैं। लोग अपने दुख से नहीं, दूसरों की खुशियों से परेशान होते हैं। मुझे पता है कि किसी ने शेफाली पर काला जादू किया था। ये एहसास मुझे दो बार हुआ था।
-पराग त्यागी के अनुसार जब वह पूजा-पाठ में बैठते थे तो उन्हें महसूस हो जाता था कि कुछ ठीक नहीं है। शेफाली को छूकर ही उन्हें समझ में आ जाता था कि कुछ गड़बड़ हो चुकी है।
शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उठे ऐसे सवाल
-पराग त्यागी के इस हैरान कर देने वाले बयान के बाद से लोग गूगल पर शेफाली जरीवाला और उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में सर्च कर रहे हैं। दरअसल लोगों के मन में शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
-इसी कड़ी में लोग सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला के सरनेम (जरीवाला) को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर शेफाली किस समुदाय से ताल्लुक रखती थीं।
क्या थी शेफाली जरीवाला की जाति?
-शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में एक गुजराती परिवार में हुआ था। आपको बता दें कि जरीवाला कोई जाति या धर्म नहीं, बल्कि ये एक पारंपरिक व्यावसायिक उपनाम है। पुराने समय में जो परिवार सोने-चांदी की जरी की कढ़ाई और बुनाई का काम करते थे, उनके नाम के आगे जरीवाला लगाया जाता था।
-जरीवाला सरनेम हिंदू, मुस्लिम, पारसी और दाऊदी बोहरा समुदायों में भी देखने को मिलता है। ऐसे में कहा जाए तो जरीवाला सरनेम किसी एक धर्म या समुदाय से नहीं जुड़ा बल्कि ये पारंपरिक पेशे से जुड़ा हुआ नाम है।
कौन सा धर्म फॉलो करती थीं शेफाली जरीवाला?
जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता सतीश जरीवाला, एक कारोबारी हैं। वहीं शेफाली का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था।
शेफाली जरीवाला की मौत का क्या है सच?
शेफाली जरीवाला की मौत का मेडिकल कारण सामने आ चुका है लेकिन पराग त्यागी के इन बयानों ने एक बार फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है। फैंस आज भी यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर कांटा लगा गर्ल इतनी जल्दी क्यों चली गईं?












Click it and Unblock the Notifications