Shefali Jariwala: ‘मेरी परी-मेरी परी’ की पुकार, सहलाया गाल-चूमा माथा, फूट-फूटकर रो पड़े Parag Tyagi-VIDEO

Shefali Jariwala, Last Rites Video: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि उनकी मुस्कुराती, इठलाती शेफाली इस दुनिया में नहीं हैं। उनके घरवालों का तो बुरा हाल है, आपको बता दें 28 जून की शाम को शेफाली का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया।

जिसमें शेफाली के परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए, इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर किसी का कलेजा मुंह को आ जाएगा।

Shefali Jariwala

अंदर तक हिलाकर रख देगा वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में शेफाली के पति और एक्टर पराग त्यागी और शेफाली की मां दिख रही है, जिसमें दोनों का दर्द साक्षात रूप से जा सकता है। मृत शय्या पर पड़ी शेफाली का दोनों बहते आंसुओं और कांपते हाथों के साथ अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पति पराग कभी शेफाली का सिर सहलाते दिखते हैं तो कभी गालों पर हाथ फेरते नजर आते हैं। वो फूट-फूटकर रो रहे हैं तो कभी 'मेरी परी-मेरी परी' कहते हुए शेफाली के माथे को चूमते दिखाई पड़ते हैं।

बेटी को एकटक निहारती दिखती हैं Shefali Jariwala की मां

जहां पराग का ये हाल है, तो वहीं वीडियो में शेफाली की मां एकटक नम आंखों से अपनी बेटी को निहारती दिख रही हैं, जैसे कि मानों कह रही हूं कि 'बेटा उठ जा, अब।' दिल को झकझोर देने वाले इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी काफी दुखी हैं, लोगों ने सोशल मीडिया पर शेफाली की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और कहा है कि 'ऊपर वाला इनके परिवार को ये गम सहने की शक्ति प्रदान करे।'

नामचीन चेहरों ने दी अंतिम विदाई

गौरतलब है कि शेफाली के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिसमें आरती सिंह और उनके पति दीपक चौहान, माहिरा शर्मा, गायिका सुनिधि चौहान, हिंदुस्तानी भाऊ, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Shefali Jariwala की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मालूम हो कि 27 जून की रात शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक की रिपोर्ट में यही कहा जा रहा है कि शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है, हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 4 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, देखते हैं जांच में क्या निकलकर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+