Jagannath Rath Yatra में मची भगदड़, 3 की मौत, 6 घायल, कानून मंत्री ने की पुष्टि

Jagannath Rath Yatra 2025: एक दुखद घटना पुरी धाम से है, यहां चल रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे उस वक्त हुआ जब भक्त भगवान के दर्शन के लिए श्री गुंडिचा मंदिर के सामने बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे।

इसी दौरान काफी धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें अभी तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने तीन लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

Jagannath Rath Yatra 2025

फोन पर एएनआई से बात करते हुए ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने आज सुबह सीएम से बात की। हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। भारी भीड़ में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। छह से सात लोग घायल हैं। मैं पुरी जा रहा हूं। मैं फोन पर स्थिति पर नजर रख रहा हूं। हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थिति अब नियंत्रण में है और लोग दर्शन कर रहे हैं।'

600 से अधिक श्रद्धालुओं बीमार हो गए थे

आपको बता दें कि शनिवार को भी 600 से अधिक श्रद्धालुओं के बीमार होने की खबर सामने आई थी,इनमें से कुछ लोग धक्का मुक्की से तो कुछ लोग गर्मी और धूप के कारण बीमार हो गए थे। हालांकि पुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी पुरी में तैनात हैं।

एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगे हैं

पुरी जिला प्रशासन ने रथ यात्रा 2025 के दौरान सुरक्षा, निगरानी और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सभी अनुष्ठान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किए जा रहे हैं। बावजूद इसके आज सुबह भगदड़ की घटना सामने आई है।

लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं (Jagannath Rath Yatra 2025)

मालूम हो कि 27 मार्च से शुरू हुई रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। गौरतलब है कि 9 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 5 जुलाई को खत्म होगी, शनिवार को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ गुंडिचा मंदिर पहुंच गए हैं। ये इनकी मौसी का घर है। जहां 9 दिन रहने के बाद ये वापस अपने घर यानी कि पुरी मंदिर में पहुंचेंगे, वापसी की यात्रा 'बहुदा यात्रा' कहा जाता है।

जगन्नाथ रथ यात्रा से मोक्ष मिलता है (Jagannath Rath Yatra 2025)

ये अकेली पूजा है, जिसमें जगनन्नाथ भगवान के साथ भाई-बहनों की पूजा होती है। रथ यात्रा में कोई भी श्रद्धालु, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से हो - रथ खींच सकता है। रथ की रस्सी को खींचने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+