Shefali Jariwala की तरह इस मशहूर Anchor Swetcha की अंतिम इच्छा भी रह गई अधूरी, मरने से पहले चाहती थी ये सुख
Shefali Jariwala, Anchor Swetcha Last Wish: 27 जून 2025 की रात मनोरंजन और मीडिया जगत के लिए दुखद साबित हुई। 'कांटा लगा' गर्ल और बिग बॉस 13 की स्टार शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उसी रात हैदराबाद में मशहूर तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं।
दोनों की अचानक मौत ने फैंस और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया। खास बात यह है कि शेफाली और स्वेच्छा, दोनों की ही अंतिम इच्छाएं अधूरी रह गईं। आइए जानते हैं, क्या थीं उनकी आखिरी ख्वाहिशें और क्या है इन मौतों का रहस्य...

Anchor Swetcha Last Wish: स्वेच्छा वोटारकर की अधूरी इच्छा: वैवाहिक सुख की चाह
हैदराबाद की चिक्कड़पल्ली पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर ने 27 जून की रात अपने जवाहरनगर स्थित घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह पंखे से लटकी हुई मिलीं। स्वेच्छा के पिता शंकर ने अपनी शिकायत में पूर्ण चंद्र नायक नामक व्यक्ति को उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया।

आंध्रज्योति (एबीएन) की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वेच्छा अपने पति से अलग होने के बाद पूर्ण चंद्र के साथ रह रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। स्वेच्छा ने अपने माता-पिता से कहा था कि वह पूर्ण चंद्र के साथ नहीं रह सकतीं। पूर्ण चंद्र ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन जब स्वेच्छा ने शादी के लिए दबाव डाला, तो उन्होंने इसे टाल दिया। स्वेच्छा की अंतिम इच्छा थी एक सुखी वैवाहिक जीवन, जो उन्हें कभी नसीब नहीं हुआ।
Swetcha Votarkar Postmortem Report: स्वेच्छा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज!
पुलिस ने स्वेच्छा के पिता की शिकायत पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है और पूर्ण चंद्र नायक से पूछताछ शुरू कर दी है। स्वेच्छा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है। स्वेच्छा, जो तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय थीं और एक कवयित्री भी थीं, 18 साल तक तेलुगु पत्रकारिता में सक्रिय रहीं। उनकी मां श्रीदेवी एक महिला कल्याण संगठन से जुड़ी हैं।

Shefali Jariwala Last Wish: शेफाली जरीवाला की अंतिम इच्छा: 'कांटा लगा गर्ल' के रूप में याद रहना
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह क्लिप पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट से है, जिसमें शेफाली से पूछा गया था कि क्या उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' कहलाना अजीब लगता है। शेफाली ने जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं! दुनिया में सिर्फ एक कांटा लगा गर्ल है, और वो मैं हूं। मुझे यह टाइटल बहुत पसंद है। मैं चाहती हूं कि जब तक जिंदा हूं, लोग मुझे इसी नाम से याद करें।'
शेफाली की यह इच्छा थी कि वह हमेशा अपनी इस पहचान के साथ जानी जाएं, लेकिन उनकी अचानक मौत ने फैंस को झकझोर दिया। 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मुंबई पुलिस ने इसे प्राकृतिक मौत माना है, लेकिन पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

दोनों हस्तियों का एक ही रात दुखद अंत
शेफाली और स्वेच्छा, दोनों की मौत ने उनके चाहने वालों को गहरे दुख में डुबो दिया। शेफाली का अंतिम संस्कार 28 जून को ओशिवारा श्मशान घाट पर हुआ, जहां उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वेच्छा की मौत की जांच भी जारी है, और उनके पिता का दावा है कि उनकी बेटी की आत्महत्या के पीछे पूर्ण चंद्र की बेवफाई थी।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
शेफाली के निधन पर शहनाज गिल, रश्मि देसाई, शायंतनी घोष, और मीका सिंह जैसे सितारों ने शोक जताया। वहीं, स्वेच्छा के निधन पर तेलंगाना के नेता केटीआर ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया, 'स्वेच्छा वोटारकर एक निडर पत्रकार और तेलंगाना आंदोलन की समर्पित कार्यकर्ता थीं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत की रात ये मशहूर Anchor Swetcha भी मर गई, जानिए कौन थी? कैसे गई जान? चौंकाने वाली वजह












Click it and Unblock the Notifications