Shefali Jariwala की मौत की रात ये मशहूर Anchor Swetcha भी मर गई, जानिए कौन थी? कैसे गई जान? चौंकाने वाली वजह
Shefali Jariwala, Anchor Swetcha Death Reason: 27 जून 2025 की रात मशहूर हस्तियों के लिए काला दिन साबित हुआ। 'कांटा लगा' गर्ल और बिग बॉस 13 की स्टार शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। हीं उसी रात हैदराबाद में लोकप्रिय तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिलीं। दोनों हस्तियों की अचानक मौत ने प्रशंसकों और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर की मौत पर उनके पिता ने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आइए करीब से जानते हैं एक ही रात में दो मौतें कैसे?

Shefali Jariwala की मौत: दिल का दौरा बना काल
शेफाली जरीवाला, जिन्हें 2002 के म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातोंरात शोहरत मिली थी, का 27 जून की रात मुंबई में निधन हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, 42 वर्षीय अभिनेत्री को कार्डियक अरेस्ट हुआ। उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली का शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।
मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने उनके अंधेरी स्थित घर की जांच की, जहां उनकी रसोइया और घरेलू सहायक से पूछताछ की गई। इंडस्ट्री के सितारों जैसे हिंदुस्तानी भाऊ, श्याम तलपड़े, और सुनिधि चौहान ने शेफाली को श्रद्धांजलि दी। उनके पूर्व पति हरमीत सिंह (मीट ब्रदर्स) ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की।
Swetcha Votarkar : तेलुगु पत्रकारिता का चमकता सितारा खामोश
इसी रात, हैदराबाद के जवाहरनगर, चिक्कड़पल्ली में 40 वर्षीय तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, स्वेच्छा को शुक्रवार रात 9:30 बजे उनके पेंटहाउस में पंखे से लटका पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर चिक्कड़पल्ली पुलिस मौके पर पहुंची, और पैरामेडिक्स ने उनकी मौत की पुष्टि की।
स्वेच्छा के पिता वीशंकर ने एक व्यक्ति को उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्याओं को कारण माना जा रहा है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Who was Anchor Swetcha: कौन थीं स्वेच्छा वोटारकर?
स्वेच्छा वोटारकर तेलुगु पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्ती थीं। तेलुगु के फेमस जैसे चैनलों के लिए 18 साल तक काम करने वाली स्वेच्छा तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय थीं और एक मशहूर कवयित्री भी थीं। उन्होंने हाल ही में जर्नलिस्ट हाउसिंग सोसाइटी के चुनाव में कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में जीत हासिल की थी।
वह जवाहरनगर के शीलम रेजीडेंसी में रहती थीं। 2014 में अपने पति क्रांति किरण से तलाक के बाद, वह कुछ समय अपने माता-पिता वी. शंकर और श्रीदेवी के साथ रही थीं, जो वामपंथी आंदोलन से जुड़े थे। पिछले चार साल से वह अपनी बेटी के साथ अकेले रह रही थीं। एबीएन न्यूज के अनुसार, माना जा रहा है कि वह पूर्णचंद्र नायक नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं।
Swetcha Votarkar Last Post: स्वेच्छा की आखिरी पोस्ट
दो दिन पहले, 25 जून को स्वेच्छा ने इंस्टाग्राम पर अन्नमलाई वनरोपण सोसाइटी में ध्यान करते हुए तस्वीरें साझा की थीं। उनकी इस पोस्ट ने कई लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि यह उनके मानसिक तनाव का कोई संकेत नहीं देती थी।
नेताओं और इंस्ट्री की संवेदनाएं
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने स्वेच्छा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'स्वेच्छा वोटारकर के निधन से गहरा सदमा लगा। वह एक प्रखर पत्रकार, लेखिका और समर्पित तेलंगानावासी थीं। उनके परिवार, खासकर उनकी बेटी और मां के प्रति मेरी संवेदनाएं।' उन्होंने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य के लिए पेशेवर मदद लेने की अपील की। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी स्वेच्छा को एक समर्पित पत्रकार बताते हुए शोक व्यक्त किया।
हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य: दो अलग चुनौतियां
शेफाली की कार्डियक अरेस्ट से मौत ने एक बार फिर युवाओं में हृदय रोगों के बढ़ते खतरे को उजागर किया, जबकि स्वेच्छा की आत्महत्या ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव, अनियमित जीवनशैली, और छिपे हुए स्वास्थ्य जोखिम हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं, वहीं मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव आत्महत्या जैसी त्रासदियों को जन्म दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 10 महीने पहले ही पता चल गया था कि होगी शेफाली जरीवाला की मौत? पारस के वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश












Click it and Unblock the Notifications