जब शत्रुघ्न सिन्हा ने पलटे धर्मेंद्र की 'लव लाइफ' के पन्ने, बताया- खूबसूरत महिलाओं के साथ...
मुंबई, 30 अगस्त: एक बार फिर टीवी पर सबसे फेवरेट शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। द कपिल शर्मा शो में वीकेंड पर आए खास मेहमान के तौर पर इस बार धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने शिरकत की। बीते जमाने के सितारों ने इस दौरान अपनी दोस्ती को लेकर कई खुलासे करते हुए एक-दूसरे को जमकर खिंचाई करते हुए आपसे में जमकर मजे लिए। इस दौरान कपिल शर्मा के लेटेस्ट शो में दोनों दिग्गज स्टार्स ने समां बांध दिया।

धर्मेंद्र की लव लाइफ पर बोले शत्रुघ्न
रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' में शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र की जोड़ी ने फैंस को खूब हंसाने के साथ-साथ दोनों एक्टर्स की पुरानी बातों से भी रूबरू कराया। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र को चिढ़ाने से भी बाज नहीं आए। शो में दोनों स्टार्स ने अपनी कई पुरानी चीजों के बारे में बात की, जिनमें से एक धर्मेंद्र की लव लाइफ भी थी।

धर्मेंद्र को बताया 'रोमांस का बादशाह'
शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र को लेकर कहा कि इन्होंने जितना काम किया, कितना नाम किया, कितने हैंडसम हैं। इसके अलावा इन्होंने एक काम जबरदस्त किया वो है इश्क। इन्होंने जो सम्मान और प्यार कमाया है, उसने एक काम और भी बेहतर किया है प्यार। इसके साथ ही शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र को 'रोमांस का बादशाह' भी बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र को खूबसूरत महिलाओं के साथ रोमांस करने की आदत है। वहीं अपनी बात आगे बढ़ाते हुए शत्रुघ्न ने उनको छेड़ते हुए कहा वो हमेशा से वन वुमन मैन रहे हैं।

जब शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र की तरफ किया इशारा
इसके साथ ही जब कपिल शर्मा ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा कि कौन-सी हिरोइन कौन-सी फिल्म कर रही है, ये सारी खबर कौन रखता था? इस सवाल को सुनते ही शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र की तरफ इशारा कर दिया और कहा कि बड़ा नॉटी रहा है। इसके साथ एक्टर ने खिंचाई करते हुए कहा कि इतने सालों में जितनी रिस्पेक्ट धर्मेंद्र ने कमाई है वह भी तमाम हरकतों के बावजूद अच्छे-अच्छों ने नहीं कमाई। शत्रुघ्न के इस आंसर के बाद धर्मेंद्र ने जवा देते हुए कहा कि बात होती है तो कुछ बात बन जाती है।

धर्मेंद्र ने की दो शादियां
आपको बता दें कि धर्मेंद्र की लव लाइफ ने शुरू से फैंस का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। दोनों साल 1954 में शादी के बंधन में बंधे थेष, उस दौरान धर्मेंद्र सिर्फ 19 वर्ष के थे। वहीं शादी के बाद दोनों के चार बच्चे दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियाँ अजेता और विजेता हैं। इसके बाद धर्मेंद्र 1970 में पहली बार हेमा मालिनी से मिले। दोनों के बीच अफेयर की खबरें आई, जिसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया और 1980 में दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए। उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
Photo Credit- Kapil sharma instagram












Click it and Unblock the Notifications