'ये बिहारी, गली का गुंडा' पूनम सिन्हा की मां को पसंद नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा, इस वजह से किया रिजेक्ट

Shatrughan Sinha Poonam Sinha: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। इस दौरान एक्टर की पत्नी पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर भी नजर आए। शो में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया।

दरअसल, शो में अर्चना पूरन सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा कि क्या उन्होंने पहले पूनम को प्रपोज किया था या फिर पूनम ने उन्हें? इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि पहले उन्होंने प्रपोज किया था। वहीं पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि पहले उनकी मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उन्होंने पहली ही बार में रिजेक्ट कर दिया था।

Shatrughan Sinha

पूनम सिन्हा ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े भाई उनका रिश्ता लेकर घर आए थे। पूनम की मां ने कहा, 'नहीं' बिल्कुल नहीं, हमें फिल्म बिरादरी से कोई लड़का नहीं चाहिए।' इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि पूनम सिन्हा की मां ने इस रिश्ते लिए क्या कहकर मना किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि पूनम की मां ने उनके लुक्स को लेकर क्या कहा था, और उन्हें ये बात आज भी याद है। उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरे भाई से कहा, 'क्या तुमने अपने भाई को देखा है?' ये बिहारी, गली का गुंडा, और हमारी बेटी दूध की धूलि हुई, इतनी सुंदर, गोरी, और मिस इंडिया है। अगर आप हमें एक साथ खड़ा करते हैं और एक रंगीन फोटो लेते हैं, तो ये ब्लैक एंड व्हाइट दिखता है।" ये सुनते ही कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह की हंसी छूट गई।

बता दें कि, पूनम सिन्हा का बॉलीवुड करियर बहुत कम रहा। उन्होंने साल 1968 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद जिगरी दोस्त, दिल दीवाना जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद 1980 में उनकी शत्रुघ्न सिन्हा से शादी हो गई और एक्टिंग से दूरी बना ली।

इस साल 23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की। पहले खबर थी कि कपल की शादी के खिलाफ थे परिवार वाले, लेकिन बाद में जब सभी लोग शादी में पहुंचे तो इन अफवाहों पर विराम लग गया।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+