सोनाक्षी-जहीर की शादी के खिलाफ थे भाई लव-कुश? शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी-बोले-'उनकी जगह होता तो...'
Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से इस साल 23 जून को शादी हुई थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। लेकिन इस खास मौके पर एक्ट्रेस के दोनों भाई लव-कुश गायब रहे।
सोनाक्षी और जहीर की शादी में कई तरह की अटकलें लगाई गई थी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, सिन्हा परिवार इस शादी के खिलाफ थे। वहीं दोनों भाई लव-कुश का शादी में शामिल ना होने फैंस के मन में कई सवाल खड़े किए। हालांकि अब एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

'रेट्रो लेहरें' को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटी सोनाक्षी की दूसरे धर्म में शादी के फैसले को सपोर्ट करते हैं? एक्टर ने कहा, 'ल्कुल मैं अपनी बेटी को हर चीज में सपोर्ट करूंगा। ये उसकी जिंदगी है और उसकी शादी, मेरे पास उन्हें सपोर्ट ना करने की कोई वजह नहीं है। वो दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं और इस रिश्ते के लिए श्योर थे। तो हम कौन होते हैं खिलाफ होने वाले। मैं हमेशा उसके साथ रहा हूं, और आगे भी रहूंगा। ऐसा नहीं है कि उसने कोई गलत फैसला लिया या गैरकानूनी किया है, वह काफी समझदार है।'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों भाइयों के शामिल ना होने पर खुलकर बात की। एक्टर से जब पूछा गया वह क्यों नहीं आए थे तो उन्होंने इसे इग्नोर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मैं इस चीज को लेकर कोई शिकायत नहीं करूंगा। वो केवल इंसान हैं। हो सकता है कि वो इस उम्र में उतने समझदार नहीं हुए हैं। मैं उनके दर्द और उलझन को समझता हूं। हो सकता है, अगर मैं उनकी उम्र में होता, तो शायद मेरी भी यही करता। लेकिन, ऐसी जगह आपकी समझदारी, बड़प्पन और अनुभव की भूमिका होती है। इसलिए, मैंने इस पर इतना ज्यादा रिएक्शन देना जरूरी नहीं समझा।'
बता दें कि, सोनाक्षी और जहीर की शादी में लव-कुश की जगह किसी और ने भाई की रस्में निभाई थी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों दूसरी धर्म में शादी के फैसले के खिलाफ थे। कपल की शादी में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी नहीं डाला था। खैर अब सोनाक्षी अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और वह अक्सर जहीर के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications