'खामोश...वो मेरी बेटी है, वो तो...', सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर अब ये क्या बोल गए पिता शत्रुघ्न सिन्हा
Shatrughan Sinha On Sonakshi Marriage: पिछले कुछ दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और उनका पूरा परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड इकबाल जहीर से आगामी 23 जून 2024 को शादी करने वाली हैं। वहीं कहा जा रहा है कि सिन्हा परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है।
सोनाक्षी की शादी में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा
इसी बीच एक इंटरव्यू में, होने वाली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह इस शादी में शामिल होंगे और कपल को प्यार और आशीर्वाद देंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर इस बार खुलकर बात की है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने फर्जी खबरों को किया इग्नोर
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने उन फर्जी खबरों को इग्नोर कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के की शादी में शामिल नहीं होंगे। एक्टर ने 'जूम' के साथ बातचीत में कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले कपल के साथ उनके इस बड़े दिन पर शामिल होंगे और इस शादी को खास भी बनाएंगे।
'ये मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है'
शत्रुघ्न सिन्हा ने इंटरव्यू में कहा- मुझे बताओ, ये किसकी लाइफ है? ये मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वो मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है। मैं निश्चित रूप से इस शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।
'सोनाक्षी की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- हमारे पूरे परिवार के लिए सोनाक्षी की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं है। मेरे लिए वो सबसे पहली प्राथमिकता है और वह भी अपने पिता के लिए ऐसा ही सोचती हैं। सोनाक्षी को अपना जीवनसाथी चुनने और अपनी स्वतंत्र इच्छा से अपनी शादी करने का पूरा अधिकार है।
'मैं सोनाक्षी की ताकत बनकर खड़ा हूं'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं अभी भी मुंबई में हूं, मैं यहां न केवल उनकी ताकत बनकर खड़ा हूं, बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी हूं। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ जिंदगी गुजारनी है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं और मैं उन दोनों के साथ खड़ा हूं।
शुरू हो चुके हैं सोनाक्षी सिन्हा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स
वहीं फर्जी खबरों को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- जो लोग फर्जी खबरें सामने ला रहे हैं, वो इस खुशी के मौके पर बहुत निराश लग रहे हैं। शायद इसीलिए वो झूठ फैला रहे हैं। मैं उन्हें अपने सिग्नेचर डायलॉग से सावधान करना चाहूंगा- खामोश, इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है। केवल अपने काम से काम रखें। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। खबर है कि आज यानी 20 जून 2024 को, सोनाक्षी और जहीर इकबाल की हल्दी होने वाली है। वहीं आगामी 23 जून को कपल की शादी है।












Click it and Unblock the Notifications