The Hindu Boy: कश्मीरी पंडितों पर आ रही एक और फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' ने लाखों दर्शकों का दिल जीता था। जिसके बाद अब कश्मीरी पंडितों पर आधारित एक द हिंदू बॉय जल्द आने वाली है।
मुंबई, 9 मई: निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' ने लाखों दर्शकों का दिल जीता था। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर एक समुदाय द्वारा किए गए अत्याचारों को बयां करती हैं। अब दर्शकों के लिए इसी से मिलती जुलती एक फिल्म 'द हिंदू बॉय' रिलीज होने के लिए तैयार है।

क्या है 'द हिंदू बॉय' की कहानी?
फिल्म 'द हिंदू बॉय' में शरद मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी आज के समय एक हिंदू पंडित युवा लड़के पर आधारित है। जिसको सुरक्षा के चलते कश्मीर से बाहर भेज दिया जाता है। जब वह 30 बाद अपने घर कश्मीर वापस लौटता है तो क्या स्थिति होती है और वह क्या अनुभव करता है? ये फिल्म पूरी इस पर आधारित है। इस युवक का किरदार शरद मल्होत्रा निभाएंगे।
कब रिलीज होगी 'द हिंदू बॉय'?
'द कश्मीरी फाइल्स' के बाद 'द हिंदू बॉय' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं बात करें शरद मल्होत्रा की तो, धारावाहिक और फिल्मों अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। अब फैंस को उनको इस अलग रोल में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। देखना होगा कि 'द कश्मीरी फाइल्स' की तरह ये फिल्म फैंस को कितनी पसंद आएगी।












Click it and Unblock the Notifications