Shalini Passi: 27 साल के युवक की मां है ये लेडी, खूबसूरती में करीना को भी पिला दे पानी, ₹2600 करोड़ की मालकिन!

Shalini Passi Net Worth: दिल्ली की हाई-प्रोफाइल पर्सनालिटी व बेहद खूबसूरत शालिनी पासी इन दिनों चर्चा में छाई हुईं हैं। नेटफ्लिक्स के फेमस शो फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives vs Bollywood Wives) के चौथे सीजन में भी शामिल होने की अटकलों ने उन्हें और सुर्खिंयों में बना रखा है। शालिनी पासी, सिर्फ एक आर्ट कलेक्टर या बिजनेस आइकन ही नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल खूबसूरती और आकर्षक अंदाज़ के लिए भी मशहूर हैं।

उनका फैशन सेंस और व्यक्तित्व बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों जैसे कैटरीना कैफ और करीना कपूर से किसी भी मायने में कम नहीं है। उनकी अनोखी शैली और ग्लैमर ने उन्हें दिल्ली के सोशल सर्कल्स और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक अलग पहचान दी है। आइए आपको रूबरू कराते हैं इस बला की खूबसूरत शालिनी पासी से....

Shalini Passi Net Worth

Who is Shalini Passi: कौन हैं शालिनी पासी?
शालिनी पासी का जन्म 1976 में दिल्ली में हुआ। उनके पति संजय पासी प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। इनका एक 27 साल का रॉबिन पासी बेटा है । शालिनी पासी एक आर्ट कलेक्टर होने के साथ ही डांसर, सिंगर और पूर्व स्टेट-लेवल जिमनास्ट भी हैं। उन्हें म्यूजिक, तीरंदाजी, शूटिंग, स्कूबा डाइविंग, और फैशन में गहरी रुचि है। उन्होंने "माई आर्ट शालिनी" और "शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन" जैसे प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं, जो कला और फैशन को बढ़ावा देते हैं।

क्यों हैं शालिनी पासी चर्चा में?
शो "फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" नेटफ्लिक्स के इस लोकप्रिय शो के नए सीजन में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को खूब लुभाया। शो में उनके स्टाइलिश अंदाज और करिश्माई व्यक्तित्व ने उन्हें एक पॉप-कल्चर आइकन बना दिया। उन्होंने अपनी शो से मिलने वाली आय यूनिसेफ इंडिया को दान कर दी।

क्या है शालिनी पासी की खूबसूरती का सीक्रेट ?
शालिनी के आकर्षक लुक्स और आत्मविश्वास भरे व्यक्तित्व का श्रेय उनकी फिटनेस रूटीन और कला में उनकी रुचि को जाता है। वे पूर्व राज्य-स्तरीय जिमनास्ट रह चुकी हैं, जिससे उनकी फिटनेस और ग्रेस दोनों में निखार आया है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ देखने से उनकी सादगी के साथ-साथ ग्लैमर का अनूठा मिश्रण झलकता है।

उनका स्टाइल हर अवसर पर शाही और आधुनिक होता है, जो बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ देता है। शालिनी का कहना है कि वह सर्जरी के खिलाफ हैं और प्राकृतिक खूबसूरती में विश्वास रखती हैं। ब्यूटी मंत्र देते हुए शालिनी कहती हैं कि "आप वही हैं जो आप खाते हैं।" वह रोज़ाना एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट पर जोर देती हैं।

आधुनिक और पारंपरिक का संगम
शालिनी के पहनावे में भारतीय और पश्चिमी फैशन का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिलता है। उनका हर लुक उनके व्यक्तित्व की कहानी कहता है। चाहे पारंपरिक साड़ियों में हों या हाई-फैशन गाउन में, वे हर अंदाज़ को बखूबी निभाती हैं। इसके अलावा, उनका आर्ट कलेक्शन और लाइफस्टाइल उनके सौंदर्य की गहराई को और बढ़ाता है।

शोहरत का नया अध्याय
शालिनी ने हाल ही में फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स जैसे शो में अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। इस शो में उन्होंने न केवल अपने बोल्ड और खूबसूरत लुक्स से दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि अपने बुद्धिमत्तापूर्ण व्यक्तित्व का परिचय भी दिया।

Who is Shalini Passi

Shalini Passi Husband Sanjay Passi: क्या करते हैं शालिनी पासी के पति संजय पासी?
शालिनी पासी के संजय पासी PASCO ग्रुप के फाउंडर हैं, जो वाहनों के फिटनेस सेंटर के रूप में काम करती है। उनके पास टाटा, मारुति गाड़ियों के सर्टिफाइड डीलरशिप है। संजय पासी ने 1990 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और उत्तर भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल डीलरों में से एक बने। संजय पासी की कुल संपत्ति लगभग 2,690 करोड़ रुपए है। साल 2021 में तिरुपति बालाजी मंदिर को ₹10 करोड़ का दान किए थे।

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर, बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे चिल्लर

Shalini Passi Glamorous Lifestyle: कैसी है शालिनी पासी की लाइफस्टाइल ?
शालिनी और उनका परिवार दिल्ली के सबसे पॉश इलाके गोल्फ लिंक में एक महलनुमा घर में रहता है, जिसमें 14 कमरे और एक शानदार आर्ट कलेक्शन शामिल है। इस घर की हर दीवार कला के विभिन्न अद्भुत नमूनों से सजी हुई है, और इसमें एक बड़ा सा बौद्ध प्रतिमा वाला लॉन भी है। उनका आलीशान घर 20,000 वर्ग फुट में फैला है और इसे उनके आर्ट कलेक्शन से सजाया गया है। शालिनी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और कला प्रेम से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं।

Shalini Passi Love Story: क्या है शालिनी पासी की लव स्टोरी?
संजय और शालिनी की शादी के बारे में अधिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया और इवेंट्स में देखी जाती है।

ये भी पढ़ें- AR Rahman और सायरा बानो की क्यों टूटी 29 साल की शादी? वकील ने बताई बॉलीवुड में तलाक होने की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+