अर्जुन कपूर की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर, बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे चिल्लर
अर्जुन कपूर की साल 2023 में फिल्म आई थी द लेडी किलर। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी थी। साल 2023 में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। द लेडी किलर ना साल 2023 की बल्कि पिछले कुछ दशक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई है। इस फिल्म का आलम ये था कि मेकर्स ने इसकी मेकिंग में 47 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 1लाख रुपए तक नहीं कमाई पाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 60 हजार रुपए ही कमा पाए थे। द लेडी किलर 03 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई, लेकिन किसी को पता नहीं चला। क्योंकि मेकर्स ने इसे बिना किसी प्रमोशन के रिलीज कर दिया था। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसे सीमित स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया था।

अधूरी फिल्म शूट हुई
द लेडी किलर के बारे में हम आपको क्यों बता रहे हैं? वो इसलिए क्योंकि अर्जुन कपूर और भूमि की इस फिल्म को अब यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। क्योंकि इसे कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं खरीद रहा था। फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि द लेडी किलर की स्क्रिप्ट 117 पन्नों की थी। मगर इसके महज 30 पेज ही शूट किए गए, वो भी आखिरी के। उन्होंने ऐसा ओटीटी कॉन्ट्रैक्ट के कारण किया था। दरअसल, जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म से इस फिल्म की डील हुई थी। उसकी तरफ से मेकर्स को दिसंबर तक की डेडलाइन दी गई थी। इसलिए उन्हें आनन फानन में फिल्म को रिलीज करना पड़ा। क्योंकि थिएटर में रिलीज होने के 6-8 हफ्ते बाद ही इसे ओटीटी में रिलीज करना होता है।
अर्जुन सिंघम अगेन में आएंगे नजर
रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ने खरीदा था। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई और इसे फीका रिस्पॉन्स मिला, तो नेटफ्लिक्स इस डील से पीछे हट गया। इस वजह से मेकर्स ने इसे यूट्यूब पर रिलीज किया है। फिहाल अर्जुन अजय देवगन की सिंघम अगेन में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications