AR Rahman और सायरा बानो की क्यों टूटी 29 साल की शादी? वकील ने बताई बॉलीवुड में तलाक होने की वजह

A R Rahman Divorce: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और ऑस्कर विनर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया। कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी।

एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में हो रहे लगातार तलाक को लेकर चर्चा हो रही है। सेलिब्रिटी वकील वंदना शाह ने अब इस मामले में अपना बयान जारी किया। उन्होंने सेलिब्रिटीज की शादी टूटने पर चर्चा की और बताया कि आखिर किस वजह से लगातार तलाक की संख्या बढ़ रही है।

ar rahman

हाल ही में एक पॉडकास्ट में वंदना शाह ने बताया कि बॉलीवुड में शादियां टूटने का मुख्य कारण है रिश्ते में आई बोरियत है। बॉलीवुड में वन नाइट स्टैंड काफी आम हो चुका है। लेकिन रिश्ते टूटने का मुख्य कारण जो है वो रिश्ते में बोरिंग होना और एक दूसरे के प्रति समर्पण ना दिखाना भी है। जिसकी वजह से लगातार शादियां टूट रही हैं।

वकील ने कहा कि, 'बॉलीवुड की जिंदगी आम लोगों से काफी अलग होती है। मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड में उनकी शादियों की असफलता का कारण बेवफाई है। वे बोरियत के कारण एक शादी से दूसरी शादी में चले जाते हैं, जो बॉलीवुड और अमीर परिवार के लिए आम बात है।' इसके अलावा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेलिब्रिटीज की जिंदगी में जितना बाहरी लोगों का हस्तक्षेप होता है उससे भी कहीं ना कहीं शादी में दिक्कतें आती हैं।

बता दें कि, एआर रहमान और सायरा बानो की साल 1995 में शादी हुई थी। कपल के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन अब 29 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इससे पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स के तलाक ने सुर्खियां बटोरीं। बीते दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी अपने तलाक को लेकर लगातार सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: AR Rahman को घरवालों की पहली पसंद थी पत्नी की छोटी बहन, लेकिन सायरा बानो से हुआ निकाह, दिलचस्प है कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+