'शाकुंतलम' एक्टर मोहन बाबू के घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

Shakuntalam Actor Mohan Babu: तेलुगू एक्टर मोहन बाबू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहन बाबू के घर से 10 लाख रुपये की चोरी हुई है और इस आरोप में उनके नौकर को गिरफ्तार किया गया है।

मोहन बाबू के घर से 10 लाख रुपए की चोरी
पुलिस ने गत 26 सितंबर 2024 को लोगों को ये जानकारी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि जब एक्टर का पर्सनल सेक्रेटरी गत 22 सितंबर 2024 को घर आया तो उसने देखा कि नौकर ने कमरे में रखे उनके बैग से रुपये कथित तौर पर चोरी कर लिए हैं।

Shakuntalam Actor Mohan Babu

पर्सनल सेक्रेटरी ने पुलिस को दी जानकारी
मोहन बाबू के पर्सनल सेक्रेटरी ने खुद देखा कि वहां मौजूद बैग से रुपये गायब हैं। इसके बाद पहाड़ी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान घर के नौकर को तिरुपति से गिरफ्तार किया गया है। बाद में उसे हैदराबाद लाया गया है।

मोहन बाबू का नौकर गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने एक्टर मोहन बाबू के आरोपी नौकर से 7.36 लाख रुपए कैश बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने बाकी रकम पहले ही खर्च कर दिए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हालांकि इस मामले में एक्टर की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

मोहन बाबू के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
एक्टर मोहन बाबू को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था, जिसमें वह फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ पर्भु के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने दुर्वासा महर्षि की भूमिका निभाई थी। अब मोहन बाबू जल्द ही तमिल फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके बेटे विष्णु मांचू लीड रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+