Drug Case: ड्रग्स मामले में बेटे का सामने आने पर बोले शक्ति कपूर, 'ये नहीं हो सकता'

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को ड्रग्स केस में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है। अब इस मामले में पिता शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

मुंबई, 13 जून: बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में जहां एक तरफ आर्यन खान का मामला शांत हुआ ही था कि, अब एक और नाम सामने आ गया है। जी हां, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का ड्रग्स मामले में नाम सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारा जहां कथित तौर पर सिद्धांत ड्रग्स लेते पकड़े गए। अब इस पर उनके पिता शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

बेटे की गिरफ्तारी पर शक्ति कपूर का रिएक्शन

बेटे की गिरफ्तारी पर शक्ति कपूर का रिएक्शन

बॉलीवुड में आर्यन खान के बाद एक बार फिर ड्रग्स मामले में एक नया नाम सामने आया है। जी हां मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। सिद्धांत कपूर की ड्रग्स रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लेकिन, जब ये बात उनके पिता शक्ति कपूर को पता चली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ।

Recommended Video

    Drug Case: 9 साल के फ्लॉप करियर के बाद ड्रग्स केस में फंसे Siddhant Kapoor | वनइंडिया हिंदी |*News
    'यह संभव नहीं है'

    'यह संभव नहीं है'

    बेटे सिद्धांत कपूर के ड्रग्स मामले में पिता शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया। मीडिया से बातचीत कर शक्ति कपूर ने कहा, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है"। उन्होंने आगे कहा कि, "मैं मुंबई में हूं और मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मुझे न्यूज चैनलों से ही पता चला। अब तक मुझे केवल इतना पता है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और सिद्धांत को केवल हिरासत में लिया गया है।"

     'यह सच नहीं हो सकता'

    'यह सच नहीं हो सकता'

    सिद्धांत कपूर के बेंगलुरु के सवाल पर अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा, "हां, वह एक डीजे हैं और वह पार्टियों में अपने काम के लिए जाता रहता है, और इसी के लिए वह बेंगलुरु में था। मुझे नहीं पता कि ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। मैं बहुत जल्द अपने बेटे से बात करूंगा। मुझे पता बस इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता'।

    क्या है पूरा मामला?

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर रविवार की रात बेंगलुरू के फाइव स्टार होटल होटल में थे। जहां पर देर रात ड्रग्स पार्टी चल रही थी। पार्टी की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात 12 बजे रेड मारी। जिसके बाद सिद्धांत समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया जिनका ड्रग्स परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है।

    श्रद्धा कपूर के खिलाफ भी हुई थी कार्रवाई

    श्रद्धा कपूर के खिलाफ भी हुई थी कार्रवाई

    बता दें कि, इससे पहले साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूर की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में श्रद्धा कपूर से पूछताछ की थी। लेकिन, उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला था। श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से लेकर ना जाने कितनी एक्ट्रेस थीं जिनसे ड्रग्स मामले में पूछताछ की गई थी। इसके बाद से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स पर ड्रग्स कोई का कोई नया नाम सामने आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+