Shaitaan Box Office: महाश‍िवरात्र‍ि पर 'शैतान' ने की दमदार कमाई, ओपनिंग डे पर चला फिल्म का जादू

Shaitaan Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म 'शैतान' गत 8 मार्च 2024 यानी शिवरात्री के पावन त्योहार पर सिनेमाघरोंमें रिलीज हुई है। लोग इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है।

महाश‍िवरात्र‍ि की छुट्टी पर रिलीज हुई 'शैतान'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'शैतान' ने पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 8 मार्च को रिलीज इस फिल्‍म को महाश‍िवरात्र‍ि की छुट्टी का फायदा मिला है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले ही फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग में 1.76 लाख से अध‍िक टिकट बेचकर 4.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

shaitaan

शैतान' एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्र‍िलर फिल्म है
ऐसे में उम्‍मीद थी कि फिल्‍म 'शैतान' ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ रुपये तक की कमाई आसानी से कर लेगी। हालांकि ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने इससे अध‍िक की कमाई कर मेकर्स से लेकर लोगों तक को चौंका दिया है। विकास बहल के डायरेक्‍शन में बनी 'शैतान' एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्र‍िलर फिल्म है। ट्रेलर लॉन्‍च के बाद से ही फिल्‍म को लेकर दर्शकों में उत्‍साह देखा जा रहा था।

'शैतान' ने पहले दिन कमाए 14.20 करोड़ रुपये
फिल्म के रिलीज होने के बाद से लोग मूवी में नजर आ रहे एक्टर आर माधवन और जानकी बोडीवाला की एक्‍ट‍िंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसका असर कमाई में भी देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'शैतान' ने ओपनिंग डे पर देश में 14.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 21.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म 'शैतान' विदेशों में 1200 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
फिल्म 'शैतान' विदेशों में अजय देवगन की सबसे बड़ी रिलीज है। इसे देश के बाहर विदेशों में 1200 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया है। फिल्‍म को इसका फायदा भी हुआ है। इसने पहले दिन विदेशों में 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

फिल्म 'शैतान' का बजट और कारोबार
बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त 'शैतान' दमदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्‍म अपने पहले वीकेंड में और अध‍िक कमाई कर सरप्राइज दे सकती है। फिल्‍म का बजट भी 60 से 65 करोड़ रुपये है। ऐसे में यदि फिल्‍म अपनी कमाई की रफ्तार कायम रखती है, तो यह 2024 की पहली हिंदी सुपरहिट फिल्‍म बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+