'धुरंधर' की धुआंधार कमाई के बाद शाहरुख खान की 'पठान 2' हुई पक्की, किंग ने बताया शूटिंग कब शुरू होगी?
Pathan 2: शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'पठान 2' की कहानी से बेहद प्रभावित बताए जा रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुई 'पठान' ने ₹1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर शाहरुख के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। लंबे समय से सीक्वल की टाइमलाइन को लेकर भले ही कई सारी बातें बनी हुई थी, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स ने फैंस की उम्मीदें फिर जगा दी हैं।

YRF स्पाई यूनिवर्स में बदलाव की तैयारी
वॉर 2 के कमजोर प्रदर्शन और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की सफलता के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स में रणनीतिक बदलावों की मांग उठ रही थी। इसी बीच 'पठान 2' की खबरें सामने आने के बाद दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इस सीक्वल में कहानी और टोन को नए सिरे से संवारा जाएगा। दुबई में डैन्यूब ग्रुप के ₹4000 करोड़ के 'शाहरुखज़ टॉवर' लॉन्च इवेंट में भी 'पठान 2' पर चर्चा छिड़ी। ग्रुप के फाउंडर रिज़वान साजन ने उदाहरण के तौर पर 'पठान 2' का ज़िक्र किया, जिससे इंटरनेट पर इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।
शूटिंग की संभावित लोकेशन और टाइमलाइन
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार 'पठान 2' का प्री-प्रोडक्शन दिसंबर 2025 में शुरू होगा, जबकि शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। यह फिल्म एक बड़े इंटरनेशनल सेटअप पर आधारित होगी और इसे चिली में शूट करने की योजना है। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की भारत यात्रा के दौरान भी इस प्रोजेक्ट पर विशेष चर्चा हुई। निर्माता और निर्देशक अंशुमन झा ने बताया कि 'पठान 2' और 'लकड़बग्घा 3' को चिली में शूट करने को लेकर ठोस बातचीत हुई है। चिली सरकार अपने देश की प्राकृतिक खूबसूरती को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाना चाहती है।
कहानी तैयार, निर्देशक की तलाश जारी
आधिकारिक घोषणा भले ही बाकी हो, लेकिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट को आदित्य चोपड़ा, श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला ने अंतिम रूप दे दिया है। शाहरुख इस कहानी से बेहद खुश बताए जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण की भी इस सीक्वल में वापसी संभव है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस बार सीक्वल निर्देशित नहीं करेंगे, और YRF एक नए निर्देशक की तलाश में है।
'अल्फा' से जुड़ेगा 'पठान 2' की कहानी
YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' (आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी) की घटनाओं से ही 'पठान 2' की नींव रखी जाएगी। बेहतर VFX के लिए 'अल्फा' की रिलीज डेट को 25 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications