कैसे NCB के जाल में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, सोशल मीडिया के जरिए क्रूज ड्रग्स पार्टी में मिली एंट्री
कैसे NCB के जाल में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, सोशल मीडिया के जरिए क्रूज ड्रग्स पार्टी में मिली एंट्री
मुंबई, 3 सितंबर। मुंबई-गोवा क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद ये रेव पार्टी हाईप्रोफाइल पार्टी बन गई है। एनसीबी ने शनिवार को आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हिरासत में लेने के बाद आर्यन से लगभग 12 घंटे तक पूछताछ की गई। आर्यन के फोन से एनसीबी को कई अहम जानकारी मिली है। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (C), 20 (B), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धानेचा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे एनसीबी के जाल में फंसे आर्यन खान
मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर रेव पार्टी की काफी तैयारियां की गई थी क्रूज का नाम कॉर्डेलिया द इंप्रेस था, जो 2 अक्टूबर को मुंबई से समुद्री रास्ते से गोवा चलकर फिर वहां से मुंबई लौटने वाली थी। इस दौरान समुद्र के बीच में क्रूज पर पार्टी की खास तैयारियां की गई थी। रेव पार्टी में ड्रग्स और डीजे का आयोजन किया गया था। क्रूज पर रेव पार्टी रखने का मकसद था ताकि पुलिस से दूर रहा जा सके। इसके लिए खास क्रू की बुकिंग की गई थी। पार्टी की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया गया। पार्टी की एंट्री फीस 80 हजार से 5 लाख रुपए तक रखी गई थी। क्रूज में 2000 लोगों की कैपिसिटी थी, जिसके चलते सोशल मीडिया की मदद से लोगों को इस पार्टी का इंविटेशन भेजा गया और आकर्षक किट देकर लोगों को इस पार्टी में शामिल होने का लालच दिया।

ऐसे हुई NCB की एंट्री
एनसीबी को भी सोशल मीडिया के जरिए इस क्रूज पार्टी की जानकारी मिली । NCB के ऑफिसर इसी का फायदा उठा कर एंट्री फीस भरने के बाद पार्टी में शामिल हो गए। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया और पार्टी पर छापेमारी कर इस रेव पार्टी का भंडाफोड किया। एनसीबी क मुताबिक इस पार्टी को लेकर सभी को 14 पन्नों का एक रूल बुक भेजा गया था, जिसमें सभी इवेंट की पूरी जनकारी के साथ-साथ कया करना है, क्या नहीं करना जैसे नियमों की जानकारी दी गई थी। इसी रूल बुक में ये भी लिखा था कि ड्रग्स और वर्जित चीजें क्रूज पर नहीं लाने हैं।

इनरवियर में छिपाया था ड्रग्स
एनसीबी ने रेप पार्टी पर छापमारी की। उन्हें पार्टी में शामिल होने वाले लोंगी की पैंट की सिलाई, शर्ट के कॉलर की सिलाई में ड्रग्स मिले। वहीं लड़कियों के पर्स के हैंडल, अंडरवेयर की सिलाई तक में उन्होंने ड्रग्स छुपाया था। एनसीबी को पार्टी में शामिल लोगों के पास से एमसीएमए, मेफेड्रोन, कोकीन और हशीश जैसे ड्रग्स मिलें हैं। इस पार्टी में म्यूजिक और ड्रग्स का पूरा इंतजाम था।












Click it and Unblock the Notifications