शाहरुख खान के बेटे आर्यन की कोरोना रिपोर्ट आई, किया गया कॉमन सेल में शिफ्ट

मुंबई, 14 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान को कोर्ट से बेल नहीं मिल पाई है। जेल भेजे जाने के बाद कोरोना महामारी के कारण पहले जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था लेकिन आर्यन खान समेत ड्रग केस के 5 अन्‍य आरोपियों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यहीं कारण है कि अब उन्‍हें कैदियों की कॉमन सेल में शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद अब जेल में आर्यन खान अन्य कैदियों के साथ रहेंगे।

pic

Recommended Video

    Aryan Khan Drug Case: आर्यन को पसंद नहीं JAIL का खाना, बिस्किट खाकर काट रहे दिन | वनइंडिया हिंदी

    बता दें नॉरकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2 अक्‍टूबर की रात मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी की, जहां पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बीते शुक्रवार को आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत की मांग को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    इसके बाद बुधवार कोर्ट में इस केस में हुई सुनवाई में एनसीबी ने कहा कि अगर आर्यन को छोड़ा गया तो केस से जुड़े साक्ष्‍य मिटा सकता है। एनसीबी के सामने आर्यन ड्रग लेने की बात स्‍वीकारी है। आर्यन के जेल जाने के बाद अब पिता शाहरुख को एक और बड़ा झटका लगा है क्‍योंकि अब आर्यन को अन्‍य कैदियों के साथ जेल की बैरक में रहना पड़ेगा। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत पर अब गुरुवार को फैसला आ सकता है

    वहीं जिस जेल में आर्यन को रखा गया है वहां कैदियों को घर के कपड़े इस्तेमाल करने की पममीरशन है तो आर्यन भी अपने घर से भेजे हुए कपड़े पहन सकेंगे। मीडिया को दिए बयान में आर्थर रोड केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने ये बात कही।

    जेल के सुपरिटेंडेंट ने कहा जेल में कैदियों को घर का भेजा या बाहर का खान खाने की अनुमति नहीं है। इसलिए आर्यन जब तक जेल में हैं उन्‍हे अन्‍य कैदियों वाला ही खाना खना होगा। हालांकि उन्‍होंने ये भी बताया कि आर्यन ने कूपन से जेल की कैंटीन से बिस्किट, स्नैक्स, पानी की बोतल ली। वो बिस्‍कुट और पानी पीकर ही दिन काट रहे हैं। जेल में दिया जाने वाला खाना नहीं खा रहे हैं। आर्यन को भी अन्‍य कैदियों की तरह कंबल और चादर यूज करने के लिए दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+