Dunki के सेट से लीक हुई शाहरुख खान की तस्वीर, देखिए कैसा है फिल्म में एक्टर का लुक
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस उनके इस लुक को देख तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि फिल्में की एक झलक तो फैंस ने देख ही ली। लेकिन अब शूटिंग के दौरान फिल्म का एक शॉट लीक हुआ है जो कि, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ शाहरुख खान का लुक
हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म डंकी की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह फिल्म की टीम के साथ घिरे हुए नजर आए। तस्वीर में शाहरुख खान ने कैजुअल लुक कैरी किया हुआ है। साथ ही शाहरुख खान साधारण चेक शर्ट और काली पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद से फैंस लगातार एक्टर के लुक्स को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक्टर का ये लुक वायरल होने के बाद फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शाहरुख खान की बैक-टू-बैक फिल्में
फिल्म डंकी के अलावा शाहरुख खान अगले साल 2023 में बैक-टू-बैक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बता दें कि शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। फिल्म पठान के अलावा शाहरुख खान जवान में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications