अजय देवगन नहीं थे इस कल्ट फिल्म की पहली पसंद, SRK ने किया था मना, अब राइटर ने बताई वजह
Shah Rukh Khan: साल 1994 में अजय देवगन, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी की फिल्म दिलवाले आई थी। इस फिल्म के आयकॉनिक गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। जिसमें 'जीता था जिसके लिए', 'कितना हसीन चेहरा' और 'मौका मिलेगा तो हम दिखा देंगे' जैसे गाने शामिल थें। 'दिलवाले' से अजय देवगन के करियर को नया मुकाम लिया था।
सालों बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस फिल्म की पहली पसंद अजय देवगन नहीं थे। फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरुख खान हैं। उन्हीं को ध्यान में रखकर फिल्म लिखी गई थी। ये सारी जानकारी फिल्म के राइटर करण राजदान ने दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

करण ने सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू में बताया, अजय देवगन ने फिल्म 'दिलवाले' में जो रोल मिला। मैंने वो शाहरुख खान को ध्यान में रखकर लिखा था। मैंने शाहरुख को उनके घर जाकर सुनाया था, स्क्रिप्ट भी उन्हें पसंद आई। लेकिन उन्होंने मुझे बस एक ही बात कही। शाहरुख ने कहा करण फिल्म के अंत में लड़की दूसरे हीरो को ही मिलनी चाहिए। मैंने कहा कि यार क्या बात कर रहा है। मुझे बहुत जूते पड़ेंगे। एक इंसान है जो किसी लड़की के प्यार में पागल हो गया है, लेकिन अंत में उसे ही कुर्बानी देनी चाहिए तू ये क्या कह रहा है। सुनील शेट्टी वाला किरदार भी तो उससे प्यार करता है। तब मैंने शाहरुख से कहा कि यार मैं ये तो बदल नहीं पाऊंगा। ऐसे में शाहरुख ने फिल्म करने से मना कर दिया। पहले अजय को हमने सुनील शेट्टी का किरदार दिया था। हम अजय को राजू (उनके घर का नाम) बुलाते थे। मैं सेट पर गया और कहा कि यार राजू तू हीरो वाला रोल कर। शेखर का भी यही कहना था कि यार तुम कहां उसे पुलिस वाले के किरदार में फंसा रहे हो। तब अजय ने कहा कि ठीक है मैं ये रोल कर लेता हूं।
करण ने आगे बताया, दिलवाले के पहले 12 फिल्में रवीना टंडन की फ्लॉप हो चुकीं थी। लेकिन दिलवाले खूब चली और हिट हुई। 'त्रिमूर्ति' की शूटिंग के दौरान जब मैं मनाली गया। शाहरुख से मिला, उसी दिन दिलवाले उन्होंने देखी थी। तब मुझे उन्होंने गले लगाया और मुझसे कहा कि मैं गलत था।












Click it and Unblock the Notifications