Pics: नयनतारा-विग्नेश की शादी में पहुंचे किंग खान, स्टाइलिश लुक में दिखे एक्टर, देखिए तस्वीरें

फिल्म जवान की को एक्ट्रेस नयनतारा की ग्रेंड वैडिंग में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान महाबलीपुरम पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई, 9 जून: साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा अपने प्यार विग्नेश शिवन के साथ आज 9 जून को 7 फेरे लेंगी। उनकी जिंदगी के इस स्पेशल डे पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे इस ग्रेंड वैडिंग में शामिल हो रहे हैं। इस बीच अब खबर आ रही है बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी महाबलीपुरम हो रही इस शादी में पहुंचे हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Nayanthara and Vignesh Shivan

शाहरुख खान का रॉयल लुक
हाल ही शाहरुख खान कोरोना वायरस के शिकार हुए थे लेकिन, अब उन्होंने इस वायरस को मात दे दी है। कोरोना से ठीक होने के बाद एक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की को एक्ट्रेस नयनतारा की शादी अटेंड करने चेन्नई पहुंचे हैं। जिसकी तस्वीरें शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में किंग खान काफी शानदार नजर आ रहे हैं। मैनेजर ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- कैप्शन में लिखा है, 'नयनतारा के स्पेशल डे के लिए।'

कोरोना से ठीक होने की फैंस ने दी बधाई
इन तस्वीरों में किंग खान बेज कलर की जैकेट को व्हाइट शर्ट और डार्क कलर के ट्राउजर के साथ बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वे फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली संग शादी अटेंड करने पहुंचे। किंग खान की इन तस्वीरों को देख फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने उनके कोरोना से ठीक होने की उन्हें शुभकामनाएं दी। फिल्म जवान में फैंस नयनतारा और शाहरुख को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें कि, शाहरुख खान की ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

नयनतारा और विग्रेश की लव स्टोरी
आपको बता दें कि, साल 2015 में विग्नेश और नयनतारा फिल्म 'नानुम राउडीधन' में साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद दोनों की लाइफ में एक ऐसा मोड़ आया जब दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। देखते ही देखते ये प्यार में बदल गया। 7 साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिलहाल दोनों ने अपनी शादी को काफी गुप रखा है। दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+