बेटे आर्यन के नए फोटोशूट पर शाहरुख खान हारे अपना दिल, कहा- मुझ पर गया है
आर्यन खान ने एक ब्रांड के साथ मिलकर अपना फोटोशूट करवाया है। आर्यन का ये पहला ऑफिशयल फोटोशूट है और इसे देखकर उनके पैरेंट्स शाहरुख खान और गौरी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 14 सितंबरः बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। ड्रग केस में नाम आने और गिरफ्तार होने के बाद से आर्यन खान सुर्खियों में छाए रहते थे। हालांकि बाद में उन्हें इस केस से रिहा कर दिया गया। फिलहाल आर्यन खान जहां भी जाते हैं पैपराजी उन्हें जरूर फॉलो करते हैं। आर्यन खान ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग आर्यन की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। पापा शाहरुख खान ने भी आर्यन की तस्वीरों पर खास कमेंट किया है।
Recommended Video

आर्यन के फोटोशूट पर आया पापा शाहरुख का दिल
आपको बता दें कि आर्यन ने एक ब्रांड के साथ मिलकर अपना ये फोटोशूट करवाया है। आर्यन का ये पहला ऑफिशयल फोटोशूट है और इसे देखकर उनके पैरेंट्स शाहरुख खान और गौरी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर आर्यन की फोटोज शेयर कर उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा है। वहीं पापा शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें वह एक रिक्शे के साथ स्टंट कर रहे हैं। आर्यन की हालिया फोटो में भी वह अपने पापा की तरह की जम्प करते नजर आ रहे हैं।
पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- मुझ पर गया है
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी जो पुरानी तस्वीर शेयर की है वह फिल्म 'मैं हूं ना' की है। अपनी पुरानी फोटो को शेयर करने के साथ ही शाहरुख ने बड़े बेटे आर्यन खान के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। शाहरुख खान ने लिखा है- मुझ पर गया है, मेरा लड़का। इन दोनों तस्वीरों को देखकर पापा और बेटे की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
लाइम लाइट से दूर रहते हैं आर्यन
आपको बता दें कि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहते हैं। अभी 1 साल के बाद उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने भाई अबराम और बहन सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं उसके बाद अब उन्होंने अपनी ये फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख
आपको बता दें कि फिलहाल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने के बारे में अभी कोई प्लानिंग नहीं की है। जबकि उनकी बहन सुहाना खान जल्द ही फिल्म 'आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'पठान' और 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

साल 2023 में रिलीज होंगी तीन फिल्में
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार हैं। ये फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में होंगी। यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications