शाहरुख खान के बॉलीवुड में पूरे हुए 30 साल, इन 5 फिल्मों ने की थी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई
टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। उनका नाम इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में आता है।
मुंबई, 25 जूनः बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ रोमांटिक हीरो के तौर पर भी काफी मशहूर हैं। फिल्म 'बाजीगर' के विलेन से लेकर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के रोमांटिक राज ने लोगों का दिल जीत लिया था। आज शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत में काम करते हुए पूरे 30 साल हो गए हैं। 25 जून 1992 को शाहरुख खान की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वैसे तो ऋषि कपूर लीड हीरो थे, लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा हुई डेब्यू एक्टर शाहरुख खान की हुई थी। पहली फिल्म में ही उन्होंने लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया था। इसी फिल्म से उन्होंने लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। उनका नाम इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में आता है। डेब्यू फिल्म दीवाना के बाद 'बाजीगर' और 'डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ उन्होंने खुद को साबित किया और फिर उन्हें ऊंचाइयों पर चढ़ने से कोई नहीं रोक पाया। आइए जानते हैं शाहरुख खान की टॉप 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी।
Recommended Video

चेन्नई एक्सप्रेस
रोहिट शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में उन्के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। इस फिल्म की ओपनिंग 33.12 करोड़ रुपये थी। वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 227.13 करोड़ रुपये रही थी। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी।

हैप्पी न्यू ईयर
शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। कमाई के मामले में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने अच्छा रेस्पॉन्स दिया था। फिल्म की ओपनिंग कमाई 44.97 करोड़ रुपए थी। वहीं ऑलओवर फिल्म ने 203 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह नजर आए थे।

दिलवाले
शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' का निर्देशन भी रोहित शेट्टी ने ही किया गया था। इस फिल्म में एवरग्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल नजर आए थे। साथ ही इसमें वरुण धवन और कृति सेनन भी अहम भूमिका में थे। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 148.72 करोड़ रुपए का था।

रईस
शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'रईस' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 137.51 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माहिरा खान और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया था।

जब तक है जान
बॉलीवुड के फेमस निर्देशक यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' ने भी शाहरुख खान की दूसरी फिल्मों की तरह सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। इस रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 211 करोड़ रुपए की कमाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications