इटली के होटल में नहीं मिला वेज खाना तो भड़कीं शाहिद की पत्नी मीरा, कहा-'डिश से मीट निकाल...'
नई दिल्ली, 29 जून। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। वो अपने से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को फैंस से शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो अपने पति और बच्चों संग इटली की सैर पर हैं लेकिन उनके साथ कुछ वहां पर बुरा हुआ जिसकी वजह से उनका गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया पर जाहिर भी किया है।

मीरा राजपूत को आया गुस्सा
दरअसल मीरा राजपूत अपने परिवार संग इटली के जिस होटल में वो रूकी हुई थीं, वहां का खाना उन्हें पसंद नहीं आया क्योंकि वहां पर वेज फूड नहीं था।

भोजन के सीमित विकल्प और गंदी चादरें
उन्होंने गुस्से में इंस्टाग्राम पर लिखा, "सुंदर सिसिली। अगर आप भारतीय हैं या शाकाहारी हैं तो @verduraresortsicily छोड़ें। भोजन के सीमित विकल्प, वेज खाने वालों को कंफर्ट करने की भी कोशिश नहीं होती, खराब लिनन और गंदी चादरें... शिकायत करने वाला कोई नहीं, लेकिन..सूची को चुस्त-दुरुस्त रखें... पलेर्मो की ओर जा रहे हैं!'

इतने बड़े होटल ग्रुप का ये रवैया असंवेदनशील है
इसके बाद उन्होंने लिखा कि 'ऐसे समय में जब शाकाहार एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है और लोगों ने इसे लाइफ का अहम हिस्सा बना लिया है (5-7 साल पहले जब अंडे के बिना कुछ भी बनाना अनसुना था), ऐसे में इतने बड़े होटल ग्रुप का ये रवैया बहुत ज्यादा निराशाजनक और असंवेदनशील है, वो भी पहले से सूचित किए जाने पर। किसी डिश से मीट हटाने से ही सबकुछ नहीं हो जाता और हां, कटे हुए फल डेजर्ट नहीं होते हैं।'
पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है
मीरा की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

शाहिद से 14 साल छोटी हैं मीरा राजपूत
आपको बता दें कि उम्र में एक्टर शाहिद से 14 साल छोटी मीरा राजपूत असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं, मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली मीरा के पिता एक व्यवसायी हैं और वो तीन बहनें हैं। उन्होंने शाहिद से साल 2015 में शादी की थी और इस शादी से उन्हें दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं।
एक सूफी प्रोग्राम में मिले थे शाहीद-मीरा
मीरा खुद का एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। सलमान खान को अपना फेवरेट एक्टर मानने वाली मीरा राजपूत और शाहिद की पहली मुलाकात एक सूफी प्रोग्राम में हुई थी। उन्होंने श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है तो वहीं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की कैट परीक्षा में अंग्रेजी के लिए 10वीं पोजिशन हासिल की थी।













Click it and Unblock the Notifications