शाहिद कपूर ने मनीषा रानी के साथ किया ऐसा रोमांटिक डांस, देखकर लोगों के उड़ गए होश

Shahid Kapoor and Manisha Rani Dance:'बिग बॉस ओटीटी 2' से धमाल मचाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मनीषा रानी इस समय अपने डांसिंग स्किल्स दिखाकर लोगों के होश उड़ा रही हैं। मनीषा रानी इन दिनों टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रही हैं। इस समय मनीषा रानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल मनीषा ने बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक डांस किया है जसिका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डांस रिएलिटी शो में मनीषा रानी
आपको बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी ने अपनी बातों से और अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी का दिल जीता था। इस शो में उनकी पूरी जर्नी लाजवाब रही थी। अब डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में मनीषा रानी अपनी जलवा दिखा रही हैं।

Manisha Rani

शाहिद कपूर ने मनीषा के साथ किया रोमांटिक डांस
इस रिएलिटी शो में फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का प्रमोशन करने के लिए मूवी के लीड एक्टर्स शाहिद कपूर और कृति सेनन पहुंची थीं। इसी दौरान मनीषा रानी ने शाहिद कपूर के साथ डांस फ्लोर धूम मचाई। दोनों को स्टेज पर दमदार रोमांटिक डांस करते हुए देखा गया।

मनीषा ने शाहिद पर चलाया अपना जादू
सोनी टीवी ने इस शो का नया प्रोमो शेयर है, जिसमें मनीषा रानी और शाहिद कपूर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी ने अपने चुलबुले अंदाज का जादू शाहिद कपूर पर चलाया और उन्हें दीवाना बना लिया। वीडियो में मनीषा कहती हैं- गाना बजाओ न, हमें डांस करना है शाहिद कपूर बार-बार नहीं मिलने वाले। मनीषा की ये बात सुनकर मलाइका अरोड़ा और कृति सेनन जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।

शाहिद ने मनीषा से कही ऐसी बात
इसके बाद शाहिद कपूर ने भी मनीषा रानी के लिए कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा- मुझे आज तक ऐसी लड़की नहीं मिली जो कॉमेडी भी कर सकती है और डायलॉग भी बोल सकती है। शाहिद की बातें सुनकर झट से मनीषा कहती हैं- और दीवाना भी बना सकती है।

मनीषा रानी ने शेयर की शाहिद कपूर की फोटोज
आपको बता दें कि मनीषा रानी ने शाहिद कपूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज को पोस्ट करते हुए मनीषा ने कैप्शन में लिखा है- फाइनली अपने आदित्य से मिल ली, क्या शानदार एक्टर हैं। मनीषा के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने खूब कमेंट्स किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+