दिवाली के बाद अपने साथ मन्नत में बेटे आर्यन को नहीं रखेंगे शाहरुख खान! जानें क्यों?
दिवाली के बाद अपने साथ मन्नत में बेटे आर्यन को नहीं रखेंगे शाहरुख खान! जानें क्यों?
मुंबई, 01 नवंबर: मुंबई ड्रग्स क्रूज केस में आर्यन खान की रिहाई के बाद अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान दिवाली के बाद बेटे आर्यन खान को अपने मुंबई स्थित घर मन्नत में नहीं रखने वाले हैं। शाहरुख खान आर्यन के लिए एक फुलटाइम बॉडीगार्ड भी रखने की योजना बना रहे हैं। आर्यन खान को एनसीबी ने एक क्रूज पर 02 अक्टूबर की रात छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था और 03 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद 08 अक्टूबर को आर्यन खान को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। जहां से बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आर्यन खान की 30 अक्टूबर को रिहाई हुई है।

आर्यन खान की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं शाहरुख खान
आर्यन खान के जेल से बाह आने के बाद एक शाहरुख खान-गौरी खान की मन्नत में फिर से खुशी का समय है। पिछले कुछ हफ्ते किंग खान और उनके परिवार के लिए बहुत थका देने वाले और तनावपूर्ण रहे हैं। अब मीडिया सूत्रों के हवाले से लिखा जा रहा है कि दिवाली के बाद आर्यन खान को अपने साथ मन्नत में शाहरुख खान नहीं रखेंगे। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक मन्नत अंदर से एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि शाहरुख और गौरी आर्यन को सुरक्षित रखने और मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। एक माता-पिता के तौर पर शाहरुख और गौरी को लगता है कि आर्यन के लिए पिछले कुछ सप्ताह बहुत तनावपूर्ण रहे हैं और वे उसे राहत देना चाहते हैं।

दिवाली के बाद मन्नत में नहीं रहेंगे आर्यन खान! जानें क्यों?
आर्यन खान सशर्त जमानत पर बाहर है। इसका मतलब है कि आर्यन को बिना अनुमति के ग्रेटर मुंबई से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। आर्यन ने अपना पासपोर्ट भी विशेष अदालत में जमा करवाया है। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, आर्यन दीवाली के त्यौहार के बाद मन्नत से दूर हो जाऐंगे। सूत्रों के मुताबिक, दिवाली के बाद शाहरुख खान बेटे आर्यन फिलहाल अपने अलीबाग फार्महाउस में शिफ्ट करेंगे। शाहरुख खान का अलीबाग में एक बहुत बड़ा फार्म हाउस है।

शाहरुख चाहते हैं आर्यन पूरी तरह ठीक हो जाए
सूत्र ने कहा कि शाहरुख खान चाहते हैं कि आर्यन कुछ समय के लिए वहां रहे ताकी वह मानसिक तौर पर पूरी तरह से ठीक हो जाएं। शाहरुख चाहते हैं कि वह कुछ समय के लिए दूर रहें और इस भयानक वक्त से मजबूत होकर वापस आएं।

आर्यन के लिए बॉडीगार्ड भी हायर करेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड लाइफ ने परिवार के एक सूत्र के हवाले से खुलासा किया है कि जो कुछ भी आर्यन खान के साथ हुआ, शाहरुख खान उससे हिल गए हैं। वह सोच रहे हैं कि क्या आर्यन के साथ एक पर्सनल बॉडीगार्ड होता, जो उसकी देखभाल करता, तो क्या चीजें इस स्तर तक जातीं। जैसे शाहरुख के साथ हमेशा उनके बॉडीगार्ड रवि होते हैं। शाहरुख अब आर्यन के लिए जल्द से जल्द एक बॉडीगार्ड हायर करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications