Eid 2023: शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर आकर दी फैंस को ईद की मुबारकबाद, फैंस पर लुटाया प्यार

हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। किंग खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Wishes Eid: 22 अप्रैल को देशभर में धूमधाम से ईद सेलिब्रेट की गई है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी सितारों ने मिलकर ईद का जश्न मनाया। ऐसे में भला इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान कैसे पीछे रह सकते हैं। उन्होंने हमेशा की तरह मन्नत के बाहर आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।

ईद के मौके पर शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान ने फैंस को मन्नत के बाहर आकर बधाई दी। सुबह से मन्नत के बाहर खड़े होकर फैंस किंग खान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शाहरुख खान फैंस को विश करने बाहर आते हैं फैंस जोर से चिल्लाने लगते हैं।

शाहरुख खान का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मानव ममंगलानी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिलचिलाती धूप में हजारों की संख्या में फैंस मन्नत के बाहर मौजूद हैं। ऐसे में ईद पर अपने पसंदीदा को एक्टर को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। मन्नत के बाहर आकर जैसे ही शाहरुख खान ने अपने खास अंदाज में फैंस को बधाई दी तो वहां भगदड़ मच गई।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर ईद की खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को मुबारकबाद दी। फिलहाल एक्टर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म जवान में नजर आएंगे। जो कि, 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+