पापा शाहरुख की राह पर नहीं चलेंगे आर्यन खान, बॉलीवुड में इस तरह से करेंगे डेब्यू!
मुंबई, 22 फरवरी: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब पिता की राह पर चलने के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं। पिछले साल मुंबई में ड्रग्स केस को लेकर सुर्खियों में रहे आर्यन खान को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी थी। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन जेल तक गए थे। कुछ दिन जेल में रहने के बाद वो वहां से रिहा हो गए। वहीं अब आर्यन खान को लेकर खबर मिल रही है कि वो अपने डैड शाहरुख की हेल्प करने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन अपने पिता की स्क्रिप्ट चुनने में हेल्प कर रहे हैं और उन्हें एडवाइज दे रहे हैं कि आगे क्या चुनना है?

पापा शाहरुख की राह पर नहीं चलेंगे आर्यन
आर्यन खान अब बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार लग रहे हैं, हालांकि शाहरुख खुद पहले ही बता चुके हैं कि आर्यन को एक्टिंग में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, ऐसे में हो सकता है कि आर्यन फिल्म मेकिंग में हाथ आजमाए। ऐसे में इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में खान फैमिली के करीबी के हवाले से बताया कि हाल ही में आर्यन बहुत सारी हॉलीवुड फिल्में देख रहे हैं और साथ ही वह अपने डैड शाहरुख खान के साथ आइडिया शेयर कर रहे हैं। इतना ही वह वर्ल्ड सिनेमा को भी फॉलो कर रहे हैं।
Recommended Video

बेटे की हेल्प ले रहे शाहरुख
इसके अलावा आर्यन खान अपने डैड से उन फिल्मों को लेकर भी बात करते हैं, जिनका रीमेक शाहरुख कर सकते है और वह उनके राइट्स भी खरीद सकते हैं। ऐसे में इससे यह तो साफ हो गया कि आर्यन अब एक्टिंग में नहीं बल्कि क्रिएटिव प्रोसेस में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन से फीडबैक लेने के लिए शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के लुक्स और एक्शन सीन्स भी अपने बेटे को दिखाए।

आईपीएल नीलामी में दिखे थे आर्यन-सुहाना
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में शाहरुख के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना खान को भी आईपीएल नीलामी की टेबल पर भी देखा गया था, जबकि शाहरुख खान खुद वहां मौजूद नहीं थे। ऐसे में इसस बात से साफ होता है कि आर्यन अब करियर में अपनी पिता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक तरफ आर्यन की एक्टिंग में रूचि नहीं है, लेकिन शाहरुख की बेटी सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

सुहाना खान डेब्यू को तैयार
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान जल्द जोया अख्तर के प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया था। साल 2018 के बाद से शाहरुख ने अभी तक कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन वह जल्द ही पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications