Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बीच सड़क पर किया ऐसा काम, गरीब महिलाओं को दी ये चीज
Aryan Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' की सक्सेस के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने भी 25 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म मेकर करण जौहर ने मुंबई में एक खास इवेंट का भी आयोजन किया था। वहीं शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। किंग खान के बेटे आर्यन खान भी किसी न किसी बात के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं।
आर्यन खान की वीडियो हुआ वायरल
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में लोग आर्यन खान की दरियादिली को देखकर खुश हो रहे हैं।

आर्यन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा
आर्यन खान का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें उनकी कार मुंबई के ट्रैफिक में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान आर्यन खान कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं जिससे उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ गरीब महिलाएं आर्यन खान की कार के सामने आकर उनसे पैसे मांगने लगती हैं।
आर्यन खान ने गरीब महिलाओं को बांटे पैसे
वहीं आर्यन खान अपने ड्राइवर को ढेर सारे पैसे देकर भेजते हैं और उन महिलाओं में बांटने के लिए कहते हैं। शाहरुख खान के बेटे की ये दरियादिली देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा हुआ है। आर्यन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
लोगों ने आर्यन खान की जमकर की तारीफ
आपको बता दें कि कई लोग आर्यन खान के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- गरीबों की मदद करना उनके ट्रेडिशन में है। इनकी बहन सुहाना खान ने भी ऐसा किया था। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आर्यन खान ने ये साबित कर दिया कि वह शाहरुख खान के बेटे हैं। उनका ये काम काबिले तारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications