Shah Rukh Khan के लाडले आर्यन खान ने 120 करोड़ के ऑफर को मारी लात, 'स्टारडम' में हटाया पिता का कैमियो
पिछले कुछ समय से शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान सुर्खियों में हैं। वह वेब सीरीज स्टारडम से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे। लेकिन खबर है कि आर्यन ने करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया।
Aaryan Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। वह जल्द ही फिल्म 'आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं अब एक्टर के बेटे आर्यन खान भी बतौर डायरेक्टर अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।
आर्यन खान ने ठुकराया 120 करोड़ का ऑफर
आर्य़न खान अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' के साथ बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। हर रोज उनकी इस वेब सीरीज को लेकर तरह-तरह के नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। खबर थी कि, इस सीरीज के लिए उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 120 करोड़ का ऑफर मिला था जिसे आर्यन ने ठुकरा दिया।

पिता शाहरुख का भी काटा रोल
रिपोर्ट्स की मानें तो जब से स्टारडम वेब सीरीज की अनाउंसमेंट हुई है तो आर्यन के पिता और एक्टर शाहरुख खान इस वेब सीरीज का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, आर्य़न खान नहीं चाहते कि उनके पिता इस सीरीज का हिस्सा बनें। क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके करियर की शुरूआत में स्टार किड का टैग दिया जाए।
वजह जानकर रह जाएंगे दंग
वहीं इस सीरीज को प्लेटफॉर्म पर दिखाने के लिए ओटीटी वाले एक्साइटेड हैं। जिसके लिए आर्य़न खान को 120 करोड़ का ऑफर दिया गया। लेकिन उन्होंने इस डील को रिजेक्ट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान जब तक अपनी सीरीज से जुड़ी सभी चीजें खत्म नहीं कर लेते, तब तक वह किसी भी तरह का निर्णय नहीं लेंगे। हालांकि इस पर मेकर्स का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications