शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ब्राजील की इस खूबसूरत हसीना को कर रहे डेट, एक दूसरे के परिवार को करते हैं फॉलो!

Aaryan Khan Dating: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही अपनी वेब सीरीज 'स्टारडम' लेकर आने वाले हैं। इससे वह बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखेंगे। इन सबके बीच एक खबर सामने आ रही है कि आर्यन खान एक खूबसूरत एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे।

आर्यन खान वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। कई बार उनका नाम अनन्या पांडे तो कभी शनाया कपूर के साथ जुड़ चुका है हालांकि आर्यन ने कभी भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया। अब खबर आ रही है कि वह ब्राजिलियन एक्ट्रेस लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं।

Aryan Khan

दरअसल, रेडिट यूजर ने आर्यन और लैरिसा की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की। यह वीडियो डीजे मार्टिन गैरिक्स के इवेंट का है जहां आर्यन और लैरिसा एकसाथ नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो एक यूजर ने कमेंट कर दावा किया कि, 'कुछ दिनों पहले मैंने एक कमेंट पढ़ा था कि आर्यन लैरिसा को डेट कर रहे हैं।'

इस यूजर ने आगे लिखा, 'जब मैंने ये देखा तो आर्यन खान का पूरा इंस्टाग्राम चेक किया जिसमें देखा कि वह लैरिसा और उनके पूरे परिवार को फॉलो करते हैं। यहां तक कि लैरिसा भी आर्यन खान और उनके पूरे परिवार के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई हैं। यहां तक कि लैरिसा की मां के जन्मदिन पर आर्यन खान ने उनके लिए गिफ्ट भेजा था जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।'

हालांकि यूजर का ये भी कहना है कि उन्होंने ये सिर्फ अंदाजा लगाया है। बता दें कि, लैरिसा बोन्सी पेशे से एक मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह विशाल मिश्रा की कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं लैरिसा को अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी बॉयज' के गाने 'सुबह होने ना दे' में भी देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+