शाहरुख खान की 'पठान' से लीक हुआ सलमान खान का कैमियो, जिसने भी देखा लुक रह गया दंग
शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि 'पठान' या 'टाइगर 3' से दोनों का एक सीन लीक हो गया है।
मुंबई, 26 सितंबर: जब भी बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की बात होती है तो फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं। अब ये एक्साइटमेंट का फैंस का दोगुना हो चुका है क्योंकि अगले साल 2023 में दोनों ही फिल्म पठान और टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि दोनों की एक दूसरे की फिल्म में कैमियो में करते हुए नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसके बाद ये दावा किया जा रहा है कि ये फोटो सलमान खान और शाहरुख खान की है।

लीक हुआ सलमान खान का कैमियो
शाहरुख खान और सलमान खान साल 2023 में फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। लंबे समय से बॉलीवुड के करण-अर्जुन को एकसाथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इन दोनों खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें शाहरुख और सलमान खान की शक्ल नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर दोनों की अपकमिंग फिल्म पठान और टाइगर 3 में कैमियो सीन करते हुए है।
फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड
इस तस्वीर को एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। फोटो को शेयर कर इस फैन ने कैप्शन पर लिखा- 'संक्यु ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था, लेकिन मैंने ये तस्वीर शेयर कर ली है। यह पठान और टाइगर का सीन है'। फिलहाल इस फोटो पर लगातार सभी यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लुक देख फैंस हुए कन्फ्यूज
एक तरफ जहां फैंस की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि ये फोटो सलमान और शाहरुख खान की है तो वहीं अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्या वास्तव में ये तस्वीर शाहरुख खान और सलमान खान की है या फिर ये कोई और शख्स है अब ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

इस दिन रिलीज होगी पठान
बात करें अगर शाहरुख खान की तो फिल्म जीरो जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। उसके बाद किंग खान ने साल 2022 में फिल्म रॉकेट्री और ब्रह्मास्त्र में कैमियो किया। अब एक्टर जल्द ही फिल्म पठान में लीड रोल में नजर आएंगे। जो कि 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान भी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करेंगे।

इन फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं सलमान-शाहरुख
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे की कई फिल्मों में कैमियो किया है। सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान का कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो के एक गाने में सलमान खान ने कैमियो किया था। वहीं दोनों के बीच विवाद होने से पहले दोनों खान एक साथ फिल्म करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में एकसाथ नजर आ चुके हैं। अब फैंस को दोनों को एकसाथ एकबार फिर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications