शाहरुख खान के फैंस को मिलने वाला है तोहफा, जल्द ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है 'पठान'

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की तैयारी में है। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Pathaan

Pathan OTT Release Date: चार साल पहले रिलीज हुई जीरो के बाद शाहरुख खान ने पठान फिल्म से बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी की है। फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 38 देशों में 506 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1027 करोड़ रुपये हो गया है। पठान ने सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो तबाही मचाई ही, लेकिन अब ये ओटीटी पर भी धांसू रिकॉर्ड बनाने आ रही है। जी हां! शाहरुख खान की पठान का फैंस को ओटीटी पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला है। ये बात फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई से साफ जाहिर होती है। पठान की कमाई दिनोंदिन बस बढ़ती ही जा रही है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।

सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 38वें दिन भी फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इस बीच खबरें हैं कि मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म से मेकर्स की 100 करोड़ रुपये की डील हुई है और ऐसे में ये 25 अप्रैल को स्ट्रीम की जानी है। हालांकि, मेकर्स की ओर से तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

हाल ही में कमाई के मामले में बॉलीवुड ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान के फैंस की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब एक्टर की फिल्म हिंदी में कलेक्शन करने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 38 दिन बीत गए हैं लेकिन इसे लेकर लोगों का पागलपन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। लोग एक महीना बीतने के बाद भी सिनेमाघरों में पठान देखने जा रहे हैं।

पठान फिल्म स्पाई यूनिवर्स की एक फिल्म है, जो एक रॉ एजेंट के इर्द गिर्द घूमती है। पठान नाम का ये एजेंट खुद को साबित करने के लिए एक बार फिर देश की सुरक्षा में तैनात है। जॉन अब्राहम की बात की जाए, तो एक्टर इस फिल्म में एक्स-रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस के साथ मजेदार ट्विस्ट्स भी हैं।

Recommended Video

    Pathaan की 1000 करोड़ की कमाई पर Swara Bhaskar हुईं खुश, बायकॉट गैंग पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    ये भी पढ़ें: 38वें दिन फिर बॉक्स ऑफिस पर गरजा Pathan, टूट गया प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+