क्या Tiger 3 में सलमान खान के साथ काम करेंगे शाहरुख खान? फिल्म को लेकर किंग खान कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड जगत में 30 साल होने के मौके पर शाहरुख खान ने इंस्टा लाइव किया। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर खुलकर बातचीत की और कईं बड़े खुलासे किए।
मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को सिनेमा में 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर लाइव किया था। इस दौरान शाहरुख खान अपने 30 साल के करियर और अपनी आने वाली फिल्में को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ ही शाहरुख खान ने सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।

शाहरुख खान ने किया ये खुलासा
शाहरुख खान ने अपने 30 मिनट के इंस्टाग्राम सेशन के दौरान टाइगर 3 में अभिनय करने के फैंस को संकेत दिए। शाहरुख खान ने कहा कि, 'सलमान खान के साथ आखिरी फिल्म जीरो में एक गाने में दिखाई दिए थे अब पठान की बारी। मुझे नहीं पता कि क्या यह एक रहस्य होना चाहिए, लेकिन इंशाअल्लाह मैं टाइगर में भी रहने की कोशिश करूंगा। उसके साथ काम करने में बड़ा मजा आता है। यह हमेशा बहुत अच्छा होता है।" हालांकि, शाहरुख खान ने इसमें अपने किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।
पठान में सलमान का होगा ये रोल
इसके साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म पठान में सलमान खान के रॉ एजेंट टाइगर के रूप में सलमान की कैमियो उपस्थिति की पुष्टि की। इसके बाद शाहरुख खान ने सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर कहा- 'जब सलमान के साथ काम करते हैं, तो वर्क एक्सपीरियंस नहीं, लव एक्सपीरियंस, हैप्पी एक्सपीरियंस, ब्रदर एक्सपीरियंस होता है। तो उनके साथ काम करना हमेशा ही शानदार होता है।'
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि, फिल्म जीरो के बाद से बड़े पर्दे से लंबे समय से दूर हैं। लेकिन अब वह एक बार फिर बड़े पर्द पर वापसी करने को तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म जवान में भी नजर आएंगे जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications