'मुझसे शादी कर लो', जब शाहरुख खान ने भरी महफिल में प्रियंका चोपड़ा को किया था प्रपोज, हैरान रह गई थी देसी गर्ल
Shah Rukh Khan Propose Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। आज यानी 18 जुलाई को यह ग्लोबल आइकन अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
अफेयर को लेकर चर्चा में थे शाहरुख-प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहीं। एक वक्त था जब उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा का शाहरुख खान संग अफेयर खूब चर्चा में रहा। नौबत यहां तक पहुंच गई थी कि एक्ट्रेस की वजह से शाहरुख का घर टूटने वाला था।

टूटने की कगार पर था शाहरुख का घर
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में बिल्लू बारबर से लेकर डॉन 2 में साथ काम किया है। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ रही हैं। जिसके बाद गौरी और शाहरुख के बीच बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। ऐसा कहा जाता है कि स्टारडम के चक्कर में शाहरुख ने प्रियंका से दूरी बना ली थी।
शाहरुख खान ने किया था प्रियंका को सबके सामने प्रपोज
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने एक बार नेशनल टेलिवीजन पर देसी गर्ल को शादी के लिए प्रपोज किया था। शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के लिए एक गाना गाते दिखे। गाने में शाहरुख खान प्रियंका की तरफ इशारा करते हुए इंग्लिश में गाना गाते हैं मैरी-मी, मैरी-मी। वहीं प्रियंका चोपड़ा उनके इस गाने पर हंसती हुई दिखीं। जबकि उस वक्त किंग खान पहले से ही शादीशुदा थे।
प्रियंका ने की निक जोनस से शादी
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने 1 दिसंबर 2018 को निक जोनस से शादी की। 15 जनवरी 2022 को कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने बेटी का नाम मालती रखा है। आए दिन सोशल मीडिया पर वह बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications