शाहरुख खान के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, जानें वायरल तस्वीर का सच

मुंबई, 20 फरवरी: बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के फैंस एक्टर की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में शाहरुख खान के लंबे बाल, बड़ी सफेद दाढ़ी और काले रंग का टक्सीडो पहने नजर आ रहे हैं। आईए हम आपको बताते हैं शाहरुख खान के वायरल लुक का सच। शाहरुख खान की लंबे समय से कोई फिल्म नहीं आई हैं। ऐसे में उनके फैन्स बड़ी बेसब्री से उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। वह पठान से वापसी करने जा रहे हैं।

Recommended Video

    Shahrukh Khan की नए लुक में सोशल मीडिया तस्वीर वायरल, पहचानना मुश्किल | वनइंडिया हिंदी

    सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आए शाहरुख

    सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आए शाहरुख

    इंस्टाग्राम पर कई फैनपेज शाहरुख खान की इस अनदेखी फोटो को शेयर कर रहे हैं। इस फोटो में शाहरुख ने ब्लैक टक्सीडो पहना हुआ है। उनके बाल लंबे हैं और उनकी सॉल्ट एंड पेपर दाढ़ी भी है। इस फोटो में शाहरुख खान बेहद हैंडसम लग रहे हैं।कुछ फैंस का मानना है कि यह शाहरुख खान की फिल्म पठान से उनका लुक है, लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल इस फोटो को फैन्स ने फोटोशॉप किया गया है।

    पुरानी फोटो को फैन्स ने किया फोटोशॉप

    पुरानी फोटो को फैन्स ने किया फोटोशॉप

    सच यह है कि यह फोटो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के 2017 के फोटोशूट की थी। शाहरुख खान की इस पुरानी फोटो को फोटोशॉप किया गया है। फोटो का यही फोटोशॉप हुआ वर्जन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 2017 में डब्बू रत्नानी ने शाहरुख की ओरिजिनल फोटो को शेयर करते लिखा था, ''सेक्सी कोई शेप नहीं है, यह एक एटीट्यूड है। आपको ढेर सारा प्यार शाहरुख खान।''

    फैन ने लिखा- एलेक्सा प्ले करो- इन्ना सोना तेनू रब ने बनाया

    फैंस के साथ-साथ तमाम सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान के इस नए लुक पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- शाहरुख खान से आंखें नहीं हट रही हैं। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- एलेक्सा प्ले करो- इन्ना सोना तेनू रब ने बनाया। बता दें कि शाहरुख खान पिछले काफी समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखे गए हैं। वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं।

    जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

    जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

    वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पठान के अलावा एटली की फिल्म में नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं। वह अगले हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एटली की फिल्म में शाहरुख के साथ सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। एटली की फिल्म के प्रमोशन के बाद वह पठान के शूट को पूरा करने के लिए दीपिका और जॉन अब्राहम के साथ स्पेन चले जाएंगे। स्पेन से वापस आने के बाद वह एटली के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+