Shah Rukh Khan के घर 'मन्नत' के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, क्या है पूरा मामला?

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को रिलीज होने में अब चंद ही दिन रह गए हैं। इस बीच कुछ हिंदू संगठनों ने किंग खान के घर मन्नत के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन मुंबई पुलिस ने उनकी मनमानी नहीं चलने दी और एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।

मनन्त के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का सपोर्ट करने के लिए एक्टर के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और वहां सुरक्षा बढ़ा दी। इन प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दोपहर करीब 1 बजे आंदोलन करने की कोशिश की थी। फिलहाल शाहरुख खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा है।

Shah Rukh Khan

क्यों हो रहा विरोध?
दरअसल, ये मामला एक ऑनलाइन गेमिंग के ऐड से जुड़ा है। ऑनलाइन गेमिंग ऐप का शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले विज्ञापन किया था जिसकी वजह से उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, इन एड में प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्री काम करते है, यह समाज को दिशा भूल करने वाला काम है। बता दें कि, इस फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल नाम का शख्स है।

इस दिन रिलीज होगी जवान
बता दें कि, फिलहाल शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें किंग खान के अलावा कई साउथ सुपरस्टार्स भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। पहली बार शाहरुख खान के अपोजिट विजय सेतुपति और नयनतारा होंगे। इसके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिलहाल फैंस शाहरुख खान की जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+