शाहरुख खान की मैनेजर को अब मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, आर्यन खान केस से जुड़ा है मामला

शाहरुख खान की मैनेजर को अब मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, आर्यन खान केस से जुड़ा है मामला

मुंबई, 08 नवंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजकर तलब किया है। पूजा ददलानी को मुंबई क्रूज केस में फंसे आर्यन खान को लेकर तलब किया गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि पूजा ददलानी को चल रहे ड्रग्स छापेमारी मामले से जुड़ी रंगदारी की जांच में समन जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पूजा ददलानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सतर्कता टीम द्वारा भी समन जारी किया जा सकता है। हालांकि पूजा ददलानी ने कथित तौर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) से और समय मांगा है।

शाहरुख की मैनेजर आखिर क्यों हैं चर्चा में?

शाहरुख की मैनेजर आखिर क्यों हैं चर्चा में?

पूजा ददलानी का नाम तब सुर्खियों में आया, जब मुंबई पुलिस की एक विशेष जांच इकाई (एसआईटी) को पूजा ददलानी के लोअर परेल में केपी गोसावी और सैम डिसूजा से मिलने के सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग मामले में 'जबरन वसूली' के आरोपों की जांच कर रही टीम अब केपी गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। इसी मामले में संभवत बयान दर्ज करने के लिए पूजा ददलानी को बुलाया जाएगा।

दावा- शाहरुख की मैनेजर से आर्यन को छोड़ने 50 लाख लिए गए थे

दावा- शाहरुख की मैनेजर से आर्यन को छोड़ने 50 लाख लिए गए थे

पिछले हफ्ते सैम डिसूजा (गवाह) ने गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सैम डिसूजा जिसने आर्यन खान केस में स्वतंत्र गवाह बनकर दावा किया था आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े ने करोड़ों रुपये की डिमांड की थी।

सैम डिसूजा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि किरण गोसावी ने आर्यन खान को रिहा कराने के लिए शाहरुख के मैनेजर से 50 लाख रुपये लिए थे और एनसीबी द्वारा मामले में 23 वर्षीय आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद राशि वापस कर दी गई थी।

2012 से शाहरुख की मैनेजर हैं पूजा ददलानी

2012 से शाहरुख की मैनेजर हैं पूजा ददलानी

पूजा ददलानी 2012 से शाहरुख खान की मैनेजर हैं। पूजा ददलानी हमेशा शाहरुख के साथ कई बड़े शो और इवेंट में देखी गई हैं। शाहरुख खान के लिए वह एक फैमिली मेंबर की तरह हैं। आर्यन खान केस में भी पूजा ददलानी ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की हर अदालत की सुनवाई में पूजा ददलानी शामिल होती थीं। आर्यन खान, जहां आर्थर रोड जेल में बंद थे, वहीं पूजा को वकीलों के साथ कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी देखा गया था। पूजा आर्यन से मिलने एनसीबी दफ्तर भी गई थीं।

पूजा ददलानी को लेकर प्रभाकर सैल ने किए थे ये दावे

पूजा ददलानी को लेकर प्रभाकर सैल ने किए थे ये दावे

प्रभाकर सैल (गवाह) ने दावा किया था कि आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और केपी गोसावी 3 अक्टूबर को लोअर परेल में सैम डिसूजा से मिले थे। प्रभाकर सैल के दाव के बाद मुंबई पुलिस ने उस एरिया के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूजा की ब्लू मर्सिडीज के साथ ही केपी गोसावी और सैम डिसूजा की इनोवा एसयूवी मिलने की बात सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+