Jawan BO Day 13: शाहरुख खान की जवान ने तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड, 13 दिनों में किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार
शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म 13वें दिन 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई।
Jawan Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान इस साल दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। फिल्म रिलीज होने के बाद से हर रोज बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। दो हफ्ते होने के बावजूद अब भी थिएटर में फैंस की बड़ी तादात देखने को मिल रही है। यही वजह है कि फिल्म की धड़ाधड़ टिकटें बिक रही हैं। अब इसी के साथ शाहरुख खान की जवान ने मंगलवार गणेश चतुर्थी पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म जवान पहले ही दिन से धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कारोबार कर हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली लेकिन बीते मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर फिल्म ने शानदार बिजनेस किया। चलिए जानते हैं कि जवान ने 13वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म जवान ने 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने 13 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जी हां 'जवान' की 13 दिनों की कुल कमाई अब 507.88 करोड़ हो गई है। वहीं बीते सोमवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इसी के साथ जवान ने सनी देओल की गदर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म गदर 2 ने 24 दिनों में 500 करोड़ की कमाई की थी। वहीं पठान को ये रिकॉर्ड बनाने में 28 दिन लगे थे। ऐसे में शाहरुख खान की जवान ने सिर्फ 13 दिनों में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अगर इसी तरह ये फिल्म कमाई करती रही तो जल्द ही और फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है। बता दें कि, जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications