Jawan BO Collection: शाहरुख खान की 'जवान' की कमाई में गिरावट, छठे दिन पर बस इतने करोड़ ही कमाए

Jawan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जलवा आज भी बरकरार है। ये फिल्म गत 7 सितंबर 2023 को सिनमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बल्कि इसने कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और सिनेमाघरो में फिल्म को देखने के लिए जमकर लोग पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म ने गत 10 सितंबर 2023 (रविवार) को सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। हालांकि वीकडेज में 'जवान' की कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

'जवान' की कमाई में हो रही है गिरावट
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही दिन 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये, चौथे दिन 80.1 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 32.92 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के 5 दिनों में सबसे तेजी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है।

jawan

5 दिनों में ही 'जवान' ने कमाए 300 करोड़ रुपए
अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जवान' ने रिलीज के छठे दिन यानी 12 सितंबर 2023 (मंगलवार) को 26.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके बाद देशभर में 'जवान' की 6 दिनों की कुल कमाई 345.58 करोड़ रुपये हो गई है। 'जवान' ने 6 दिनों की कुल कमाई में फिल्म 'पठान' को मात दे दी है।

हिंदी, तामिल और तेलुगू में रिलीज हुई है ये फिल्म
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है और कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। इस फिल्म को हिंदी, तामिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एटली ने अपनी इस फिल्म को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+