मैनेजर के घर के बाहर देर रात पहुंचे शाहरुख खान, ट्रोलर्स बोले- 'बाबा सिद्दीकी की हत्या के वक्त कहां थे?'

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई। लेकिन एक्टर ना तो उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और ना ही वह एनसीपी नेता की अंतिम विदाई में नजर आए। इस बीच शाहरुख खान को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी के घर के बाहर देखा गया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से शाहरुख खान ने मीडिया से दूरी बना ली थी। फैंस उनको देखने के लिए एक्साइटेड थे। इस बीच एक्टर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख के आसपास कड़ी सुरक्षा थी।

Shah Rukh Khan

अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर ने मीडिया से दूरी बना ली तो अब वह मैनेजर के घर के बाहर क्या कर रहे हैं।

शाहरुख खान की वायरल हो रही इस वीडियो में फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बाबा सिद्दीकी के घर और कब्रिस्तान नहीं गए, समय नहीं मिला?' अन्य यूजर ने लिखा, 'दोस्त मर गया आपसे एक ट्वीट तो छोड़ो उनसे मिलना भी नहीं हुआ और यहां मैनेजर से मिला जा रहा है।' एक ने लिखा, 'बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में तो खूब जाते थे लेकिन उनकी मौत के बाद क्यों गायब हो गए?'

बता दें कि, जिस वक्त बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर आई थी तो सलमान खान, संजय दत्त से लेकर कई अन्य सितारे उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन कहीं भी शाहरुख खान नजर नहीं आए। यहां तक कि बाबा की अंतिम विदाई में भी शाहरुख खान गायब रहे। जबकि सलमान खान की तरह वह शाहरुख खान के भी करीबी दोस्त रहे हैं।

शाहरुख खान और सलमान खान की लड़ाई से तो हर कोई वाकिफ है। कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इसके बाद साल 2013 में हुई इफ्तार पार्टी में बाबा सिद्दीकी ही वो शख्स थे जिन्होंने दोनों की सुलह कराई थी, और आज शाहरुख और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ कार, इतने करोड़ किए खर्च, क्या लॉरेंस गैंग से डर गए भाईजान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+