Salman Khan ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ कार, इतने करोड़ किए खर्च, क्या लॉरेंस गैंग से डर गए भाईजान?
Salman Khan New Car: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग जान से मारने की धमकी दे रहा है। खासतौर से बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच एक्टर ने एक नई बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी है।
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस काफी सख्त है। एक्टर को Y प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है। अब सुरक्षा को देखते हुए एक्टर ने अपने कार कलेक्शन में नई लग्जरी कार शामिल कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने नई Nissan Patrol SUV खरीदी है, जो कि बुलेट प्रूफ है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सिक्योरिटी के मद्देनजर ये लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ है। इस गाड़ी की खास बात ये है कि इसके शीशे काफी मोटे होते हैं जिससे अगर कोई हमला भी करे तो गोली कभी आर-पार भी नहीं होगी। इसका मतलब ये है कि कार में बैठा शख्स पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
निसान पेट्रोल एसयूवी अभी तक भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है और यह दुबई से खरीदी गई सलमान की दूसरी बुलेटप्रूफ कार है। इससे पहले सलमान खान ने पिछले साल बुलेटप्रुफ कार खरीदी थी। बता दें कि, हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। साथ ही उन्होंने सलमान खान को भी एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी है।
सलमान लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में हैं। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने काले हिरण को मार डाला था। गिरोह ने धमकियां जारी करते हुए मांग की है कि वह इस घटना के लिए माफी मांगें या गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। इन धमकियों के बीच, उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, खासकर तब से जब बिश्नोई फिलहाल जेल में हैं। इस साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी।
ये भी पढ़ें: Salman Khan House Firing Case: सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में नया मोड़, शूटर की जमानत खारिज












Click it and Unblock the Notifications