देर रात मैनेजर के घर अलग-अलग पहुंचे शाहरुख खान और गौरी खान, पैपराजी को देखते ही छिपाया चेहरा

शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बीती रात वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे।

Shah Rukh Khan Gauri Khan Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान अलग अवतार में नजर आएंगे। जिसकी वजह से फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बीती रात दोनों मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे। दोनों ने अपनी अलग-अलग गाड़ियों में मैनेजर के घर एंट्री मारी। जिसकी तस्वीरें और और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दोनों पैपराजी से बचते हुए नजर आए।

Gauri Khan

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर शाहरुख खान मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचते हैं। इस दौरान वह पैपराजी से बचते हुए दिखे। वहीं गौरी खान भी पैपराजी को पोज देने से बचती हुई दिखीं। दोनों ने कैमरा देखते ही अपना मुंह छिपा लिया। अब वीडियो सामने आने के बाद फैंस शाहरुख को पूजा ददलानी के घर पर देखने के बाद लोग उनकी नई फिल्म के कयास लगा रहे हैं।

किंग खान ने जिस तरह से लोगों के साथ लुका-छिपी खेली और उन्हें एक भी तस्वीर नहीं खींचने दी, उससे फैंस काफी प्रभावित हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आपको पता है कि आप किंग हैं जब आपने किसी को भी आपको छूने नहीं दिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "किंग खान को कोई नहीं पकड़ सकता।" इसके अलावा अन्य यूजर्स ने दिल वाला इमोजी साझा किया।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी अगली फिल्म जवान इस साल 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+