बेटे को हाथ लगाने से पहले..', जवान के डायलॉग पर फैन ने बनाया मजेदार वीडियो, शाहरुख खान भी हुए लोट-पोट
फिल्म जवान में शाहरुख खान के डायलॉग्स को काफी पसंद किया गया है। सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है वो है बेटे को हाथ लगाने वाला डायलॉग। अब इसी अंदाज में एक फैन ने एक्टर सवाल पूछा।
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने महज 15 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई।
शाहरुख खान ने फिल्म जवान से एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग से लेकर डायलॉग डिलीवरी सभी को पसंद किया जा रहा है। सबसे ज्यादा एक्टर के जिस डायलॉग की चर्चा हो रही है वो है 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर'। अब आस्क एसआरके सेशन में एक्टर के फैन ने इसी डायलॉग को लेकर सवाल पूछा जिसका किंग खान ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

एक यूजर ने आस्क एसआरके सेशन में लिखा, 'बेटी को हाथ लगाने से पहले मां से बात कर'। इस पर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, भाई मां तो बात भी नहीं करती...ऐसे ही सीधा कर देगी अगर बच्चों को हाथ लगाया तो'। अब एक्टर का मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान अक्सर इसी तरह ट्विटर पर फैंस का हर सवाल का अपने अंदाज जवाब देते है।
इसके अलावा एक यूजर ने जवान के डायलॉग का वीडियो शेयर किया जिसमें एक मां बेल्ट से अपने बेटे को मारती है। तभी पीछे से उसका पति आकर उसे रोकता है और वो कहता है, 'बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर...।' इसके बाद दोनों बाप बेटे मिलकर मां की धुलाई करते हैं। इस फनी वीडियो को देखकर खुद शाहरुख खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने जवाब में लिखा, 'हा हा हा! ये बहुत फनी था... इसे बनाने के लिए थैंक्यू। लव यू।'
बता दें कि, एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आईं। इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा समेत कई बड़े सितारे लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो किया। फिलहाल फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितना कारोबार कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications