Pathaan Trailer: बुर्ज खलीफा पर दिखा शाहरुख खान का जलवा, 'पठान' का ट्रेलर देख झूम उठा दुबई
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में दिखाया गया। इस दौरान किंग खान ने अपना सिग्नेचर स्टेप कर हर किसी का दिल जीत लिया।
Pathaan Trailer: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का प्रमोशन करने में जुटे हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में किंग खान की फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बढ़ रहा है। अब मकर संक्रांति के दिन देर रात दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाए पठान के ट्रेलर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस दौरान शाहरुख खान ने अपने सिग्नेचर पोज कर फैंस का दिल जीत लिया।

दुबई में छाया शाहरुख खान का जलवा
इन दिनों शाहरुख खान दुबई में मौजूद हैं। देर रात दुबई की बुर्ज खलीफा शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को दिखाया गया। जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद दुबई में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को लेकर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बुर्ज खलीफा में दिखाया पठान का ट्रेलर
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, शाहरुख खुद बुर्ज खलीफा पर दिखाए जा रहे 'पठान' के इस शानदार ट्रेलर का मजा ले रहे हैं। इसके बाद वह बाहें फैलाकर अपना सिग्नेचर पोज करते दिखाई दिए। किंग खान का ये स्टेप देख फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। इतना ही नहीं शाहरुख ने बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर लॉन्च करते हुए जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी।
किंग खान ने सिग्नेचर स्टेप कर जीता फैंस का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में शाहरुख खान स्टेज पर खड़े होकर जबरदस्त डांस करते हैं। तो वहीं वहां मौजूदा लोग हूटिंग करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा बॉलीवुड के बादशाह के साथ-साथ पूरा दुबई भी झूम उठा। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के ये लेटेस्ट वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं। वीडियो देख ऐसा कहा जा सकता है कि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शाहरुख की फिल्म पठान के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
एक वीडियो में, शाहरुख को फिल्म पठान की कुछ लाइन कहते हुए देखा गया, "पार्टी रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी लाएगा'। इसके अलावा उन्होंने फिल्म का अपना एक और डायलॉग बोला, "अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो, मौसम बिगड़ने वाला है"। ये सुनते ही वहां मौजूदा फैंस जोर-जोर से हूटिंग करने लगे। बता दें कि, शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म का प्रमोशन करने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद भी दुबई पहुंचे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
बता दें कि, फिल्म पठान से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म की खास बात ये है कि, लंबे समय बाद किंग खान और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। मालूम हो कि किंग खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications